फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Day light robbery in Gas Agency, Trilokpuri, Delhi

दिल्ली: कर्मचारियों को बंधक बनाकर गैस एजेंसी में दिनदहाड़े डकैती, चलाई गोली

Thu, 25 Jul 2019 06:51 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 06:51 AM IST
विज्ञापन
Day light robbery in Gas Agency, Trilokpuri, Delhi
दिनदहाड़े लूट - फोटो : Social Media

त्रिलोकपुरी के 31-ब्लॉक में बुधवार दिनदहाड़े गैस एजेंसी पर सात-आठ बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती डाली। वारदात के दौरान बदमाशों ने एजेंसी में मौजूद आधा दर्जन कर्मचारियों समेत आठ लोगों को बंधक बना लिया और एक लाख से अधिक नकद और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने हवा में एक राउंड गोली भी चलाई।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद मयूर विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मयूर विहार इलाके के त्रिलोकपुरी 31-ब्लॉक में विनोद कुमार गुप्ता की ध्रुव भारत गैस एजेंसी है। यहां करीब 12 लोग काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 3.15 बजे गैस एजेंसी में आधा दर्जन कर्मचारियों के अलावा दो ग्राहक मौजूद थे। उसी समय चार मोटरसाइकिल पर सवार करीब सात-आठ बदमाश गैस एजेंसी में पहुंचे। एजेंसी के अंदर घुसते ही कई बदमाशों ने पिस्टल निकाल लीं। बदमाशों ने कर्मचारियों की कनपटी पर पिस्टल लगाकर एजेंसी में रखे एक लाख से अधिक कैश और ग्राहकों से कुछ रुपये व उनके मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कर्मचारियों ने मामले की सूचना अपने मालिक को दी। बाद में 3.30 बजे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डकैती की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।


विनोद ने पुलिस को बताया कि उसके डिलीवरी मैन दोपहर 3 बजे के बाद ही कैश लेकर एजेंसी वापस लौटते हैं। शायद बदमाशों को इसका पता था। पुलिस आशंका जता रही है कि गैस एजेंसी के किसी कर्मचारी की सूचना पर रैकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed