फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   day after mm khan murder lg writes ndmc to take action against him

महेश गिरी की खुली पोल, एमएम खान को लेकर एलजी को भेजा था खत

Thu, 23 Jun 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
day after mm khan murder lg writes ndmc to take action against him
lg najeeb jung

‌भाजपा नेता महेश गिरी की भूख हड़ताल के बाद से एनडीएमसी के वकील एमएम खान की हत्या का पूर्ण रूप से राजनीतिकरण हो चुका है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी एलजी व दिल्ली पुलिस समेत केंद्र सरकार पर खान के हत्यारों को बचाने का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा सांसद इसे सिरे से खारिज करते हुए सीएम केजरीवाल को खुली बहस तक के लिए चुनौती दे चुके हैं।

विज्ञापन


आज अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर से खान हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। जिसके अनुसार एमएम खान की हत्या के ठीक अगले ही दिन दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने होटल मालिक रमेश कक्कड़ की याचिका पर कार्रवाई करते हुए एनडीएमएसी को खान के खिलाफ कानून के अनुसार एक्शन लेने के लिए कहा था।
विज्ञापन


यह एकमात्र ऐसी याचिका नहीं है जिसपर नजीब जंग ने कार्रवाई की। इंडियन एक्सप्रेस को मिले दस्तावेजों के अनुसार खान की हत्या के ठीक पांच दिन पहले 11 मई को एलजी ने एनडीएमसी को एक और पत्र भेजा था। इस बार ये पत्र सांसद महेश गिरी के नोट के रिफरेंस में भेजा गया था जो उसी विषय में था जिस पर रमेश कक्कड़ ने एलजी को याचिका भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस फीस के 140 करोड़ नहीं दे पा रहे थे कक्कड़

day after mm khan murder lg writes ndmc to take action against him
एमएम खान की बेटी - फोटो : ani

मालूम हो कि एनडीएमसी के वकील खान की हत्या जामिया नगर स्थित उनके घर के बाहर ही 16 मई को हुई थी। दो बाइकसवारों ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार खान ने होटल मा‌लिक रमेश कक्कड़ से रिश्वत लेकर उसके कनॉट प्लेस स्थित होटल के लाइसेंस को रद्द न करने से इंकार कर दिया था।

गौरतलब है कि एनडीएमसी ने फरवरी 2015, को कक्कड़ का होटल सील कर दिया था क्योंकि उसने लाइसेंस फीस जो 140 करोड़ थी काउंसिल को नहीं अदा की थी। इस विषय पर जब एलजी के निजी सचिव विश्वेंद्र और सलाहकार सिमी मल्होत्रा से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो सकी।

जब इस बारे में भाजपा सांसद महेश गिरी से पूछा गया तो वो बोले कि मेरे कार्यालय से कई तरह के पत्र विभिन्न लोगों को भेजा जाता है, लेकिन एमएम खान के संबंध में मेरे ऑफिस से कोई पत्र नहीं भेजा गया।

ज‌िस खत से महेश ग‌िरी ने क‌िया इंकार उसका जवाब द‌िया था एनडीएमसी ने

day after mm khan murder lg writes ndmc to take action against him
नजीब जंग

हालांकि एनडीएमसी के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि निगम ने एलजी के उस खत का जवाब दिया था जो महेश गिरी के नोट को रेफर करते हुए लिखा गया था।

एनडीएमसी का रिकॉर्ड बताता है कि खान की हत्या के बाद एलजी के दो खतों का उत्तर निगम ने दिया था और इस मामले में खान का क्या रुख रहा था वो भी बताया। एमएम खान की हत्या के दो दिन बाद 18 मई को पुलिस ने कक्कड़ और अन्य 5 लोगों को खान हत्याकांड ‌में गिरफ्तार किया था।

खान की हत्या उस वक्त हुई जब दो दिन बाद ही वो कक्कड़ के होटल के लाइसेंस मामले में अपना आखिरी फैसला सुनाने वाले थे। मालूम हो कि इस मामले का राजनीतिकरण उस खत के जरिए शुरु हुआ जो भाजपा नेता व एनडीएमसी के वाइस-चेयरपर्सन करण सिंह तंवर ने एलजी को 6 मई को लिखा था।

इस खत में उन्होंने एलजी से अपील की थी कि कनॉट होटल मामले में खान अन्यायपूर्ण रवैया अपना रहे हैं इसलिए नजीब जंग खुद इसमें बीच बचाव करें और खान के खिलाफ कार्रवाई करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed