{"_id":"6aa29a96b8682870b10cae10","slug":"daughters-glory-seen-on-the-track-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154309-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ट्रैक पर दिखा बेटियों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ट्रैक पर दिखा बेटियों का जलवा
विज्ञापन
-दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स मे एथलेटिक्स में चमकीं प्रतिभाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स एथलेटिक्स (गर्ल्स) प्रतियोगिता में युवा महिला एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक हासिल किए।
अंडर-19 की 3000 मीटर रेस वॉक में रिया कुमारी ने 16:50.63 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। कोमल दूसरे और राशिका नैनवाल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में जीवन ज्योति ने 15:07.81 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप अंडर-19 में पीहू ने 10.80 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण जीता, जबकि भावना और अंसीका त्रिपाठी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में हिमांशी फोगाट ने 11.47 मीटर के प्रदर्शन के साथ बाजी मारी।
800 मीटर अंडर-19 में अफसाना 2:34.46 के समय के साथ विजेता बनीं। प्रिंसी और सोम्या गोस्वामी ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। जैवलिन थ्रो अंडर-19 में योगिता ने 39.21 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 में लक्षिता मान 34.82 मीटर के साथ प्रथम रहीं।
विज्ञापन
200 मीटर अंडर-19 में रिया बिष्ट ने स्वर्ण, मीनू ने रजत और प्रतिष्ठा मिश्रा ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में अमीएरा खोसला विजेता रहीं। अंडर-14 में प्रकृति अटल ने 200 मीटर में पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।