फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter-in-law steals from mother-in-law's house to have fun in New Ashok Nagar

नखरे नहीं बहू के शौक थे बड़े: रेस्टोरेंट में बैठाकर सास के घर की चोरी, एक चूक से कैमरे में हुई कैद

Thu, 11 Jan 2024 09:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Jan 2024 09:01 PM IST
सार

मौज मस्ती करने के लिए बहू ने सास के ही घर में चोरी कर ली। पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी जिला पुलिस ने न्यू अशोक नगर इलाके में महिला के घर हुई चोरी की गुत्थी को सुलझा दिया है।

विज्ञापन
Daughter-in-law steals from mother-in-law's house to have fun in New Ashok Nagar
सास के घर बहू ने की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौज मस्ती करने के लिए बहू को कैश की जरूरत थी। उसने अपनी सास के घर पर ही चोरी की साजिश रच दी। आरोपी सास को खाना खिलाने के बहाने नोएडा के एक रेस्टोरेंट ले गई। खाना ऑर्डर करके वह कपड़े बदलकर सास के घर पहुंची, वहां से उसने तीन लाख कैश और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन

चोरी की सूचना पुलिस को दी
बाद में वह दोबारा कपड़े बदलकर वापस सास के पास पहुंच गई। सास जब घर पहुंची तो उसे चोरी का पता चला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पड़ताल की तो चंद ही घंटों बाद भेद खुल पुलिस ने आरोपी बहू की पहचान अफसाना (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया कैश और जेवरात बरामद कर लिया है।

दरअसल, लाख प्रयास के बाद भी आरोपी बहू एक जगह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यहां उसके बुर्के का नकाब हटा हुआ था। उसकी मदद से पुलिस ने पहचान कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान अफसाना ने बताया कि उसे मौज-मस्ती के लिए रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि अफसाना की ननद रिजवाना नोएडा की बड़ी यू-ट्यूबर है। वह रोजना वीडियो बनाकर डालती है। उसके कई लाख फॉलोअर हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता रजिया बेगम (52) परिवार के साथ ए-ब्लॉक, न्यू अशोक नगर में रहती हैं। पीड़िता ने बताया कि छह जनवरी को वह अपनी बहू अफसाना के साथ नोएडा सेक्टर-18 के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थीं। वहां से वापस लौटी तो उनके घर के दरवाजे खुले थे। अलमारियां भी खुली थीं।

घर से तीन लाख कैश और लाखों के जेवरात गायब थे। न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई थी। घर में एक बुर्के वाली महिला चोरी करके जाते हुए दिखाई दी। पुलिस ने सीसीटीवी से पीछा किया तो नोएडा के एक कैमरे में उसका नकाब हटा दिख गया।

पीड़िता रजिया बेगम को जब उस फुटेज को दिखाया गया तो उसने फौरन महिला की पहचान अपनी बहू अफसाना के रूप में की। अफसाना पति के साथ नोएडा सेक्टर-27 में रहती है। पुलिस ने फौरन वहां छापेमारी कर अफसाना को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार कर ली।

विज्ञापन

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस की पूछताछ में अफसाना ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत थी। उसे पता था कि सास के पास खासी रकम और जेवरात है। उसने सास के घर चोरी की योजना बनाई। आरोपी सास के पास पहुंची और उसे रेस्टोरेंट ले जाने की बात की। वह सास को बहाने से नोएडा सेक्टर-18 के रेस्टोरेंट ले गई।

वहां खाना ऑर्डर करने के बाद वह वहां से गायब हो गई। इसके बाद वह पास में रहने वाली एक सहेली के घर पहुंची। वहां उसने बुर्का पहना और कपड़े बदले। फौरन वह सास के घर पहुंची और वहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह वापस सहेली के घर पहुंची और दोबारा पुराने वाले कपड़े बदलकर सास के पास पहुंच गई।

बाद में वह अपने फ्लैट आ गई। सास घर पहुंची तो उनको चोरी का पता चला। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही अफसाना को आखिर रकम की क्यों जरूरत थी। पुलिस बाकी परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed