फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   daughter in law set mother in law on fir in delhi

बहू और उसके परिजनों ने सास को जिंदा जलाया, गंभीर

Thu, 07 Apr 2016 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Apr 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
daughter in law set mother in law on fir in delhi

अमर कॉलोनी में बहू, उसके भाई व अन्य परिजनों ने बुजुर्ग सास पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बुजुर्ग को 90 फीसदी जली हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बहू, बहू के भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भगवती(65) लाजपत नगर-चार में रहती हैं। उनकी बड़ी बहू पुष्पा पिछले कई वर्षों से अपने पिता के पास पति के संग रह रही थी।

विज्ञापन

पिछले एक महीने से वह सास के पास आकर रहने लगी

daughter in law set mother in law on fir in delhi

पति उसे कुछ खर्चा आदि नहीं देता था। पिछले एक महीने से वह सास के पास आकर रहने लगी थी। पुष्पा ने मंगलवार रात को अपने भाई प्रदीप, पिता रामायण और अन्य लोगों को ये कहकर बुला लिया कि सास उसके साथ झगड़ा व मारपीट करती है।

सभी लोग मंगलवार रात को भगवती के घर पहुंच गए। आरोप है कि भगवती से इन लोगों ने झगड़ा किया। ज्यादा झगड़ा होने पर प्रदीप ने भगवती के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

भगवती को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह 90 फीसदी जल चुकी है और उनकी हालत गंभीर है। पुलिस पुष्पा के एक अन्य रिश्तेदार गुलाबचंद व बहन की तलाश कर रही है। जिस समय ये घटना हुई उस समय भगवती का छोटा बेटा घर पर ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed