{"_id":"5d2e62888ebc3e6d1971a9f2","slug":"darjeeling-woman-and-her-friends-assaulted-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जिलिंग की महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके दोस्तों के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दार्जिलिंग की महिला के साथ छेड़छाड़ और उसके दोस्तों के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार
Wed, 17 Jul 2019 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जीलिंग की एक महिला के साथ दक्षिणी दिल्ली में मंगलवार तड़के तीन लोगों द्वारा छेड़छाड़ करने और उसका विरोध करने पर महिला के दोस्तों के साथ मार-पीट का मामला सामना आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एक निजी कंपनी में काम करने वाली महिला अपने पति और तीन दोस्तों के साथ एक पार्टी में शामिल होकर कोटला मुबारकपुर स्थित अपने घर लौट रही थी।
देर रात करीब 2 बजकर 15 मिनट पर जब वह लोग सुभाष गली क्रॉसिंग पहुंचे तो सड़क के किनारे शराब पी रहे तीन लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। उसके बाद झगड़ा शुरू हो गया।
विज्ञापन
घायलों में से एक ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि इसके ठीक बाद शराब पिए व्यक्ति ने महिला को धक्का दे दिया और उसके दोस्त को मारा-पीटा। इसके अलावा महिला के पति और एक अन्य महिला की भी पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों 19 वर्षीय योगेश और 23 वर्षीय सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे की तलाश जारी है। इन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है। लक्ष्मी नेपाल की रहने वाली है और बाकी अन्य दार्जीलिंग के रहने वाले हैं।