{"_id":"58cbf2de4f1c1b275a32a672","slug":"dangal-in-memory-of-martyr-rao-dayal-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद राव दरयाव की याद में 19 को दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद राव दरयाव की याद में 19 को दंगल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जुनेदपुर गांव के शहीद क्रांतिकारी राव दरयाव सिंह नागर की याद में 19 मार्च को द्रोण मैदान में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। आयोजक जितेंद्र नागर और जयवीर पहलवान ने शुक्रवार को बताया कि इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
सबसे बड़ी कुश्ती का पुरस्कार 1.11 लाख रुपये और चांदी की गदा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोएडा के विधायक पंकज सिंह, कैराना सांसद हुकुम सिंह, ओलंपियन भारत केसरी जयप्रकाश पहलवान और पारस समूह के एमडी नरेंद्र नागर होंगे। इस दौरान जगत नागर, पवन, सतपाल, दीपक नागर, रवि पहलवान, किन्नी पहलवान, रकम भाटी और सुनील प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन