{"_id":"f851ac7702608e6a87484f19a38f90d3","slug":"dal-dal-roti-scheme-will-in-three-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल-रोटी योजना के तहत तीन महीने में मिलेगी दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल-रोटी योजना के तहत तीन महीने में मिलेगी दाल
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 21 Feb 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की दाल-रोटी योजना के अंतर्गत जिले के संबंधित राशन कार्ड धारकों ने तीन महीने के दाल के वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि यह दाल अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2015 की बांटी जा रही है। उपायुक्त चंद्रशेखर ने बताया कि निदेशक, खाद्य एवं पूर्ति विभाग हरियाणा ने तीनों महीने की दाल के लिए जिले में 2540 क्विंटल दाल दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक द्वारा होल सेलर एजेंसी जिला प्रबंधक कान्फैड के माध्यम से जिले में केंद्रवार सप्लाई करने की बात सुनिश्चित की जा चुकी है।
विज्ञापन
तीन महीने की दाल एक साथ होगी वितरित
जिले के तीन केंद्रों फरीदाबाद ओल्ड, एनआईटी व बल्लभगढ़ में तीन महीने की दाल एक साथ वितरित की जाएगी। उपभोक्ताओं को यह दाल 7.5 किलोग्राम प्रति कार्ड और 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी।
उपायुक्त चंद्रशेखर ने दाल रोटी योजना के अंतर्गत जिले के सभी लाभार्थी राशन कार्ड धारकों से कहा है कि वे अपने संबंधित डिपो धारक से संपर्क करके अपनी दाल प्राप्त कर लें।