फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dairy form owners warnes hudda governmenrt and sonia gandhi

'मांगें न मानीं तो सोनिया के घर बांध देंगे भैंसें'

Tue, 17 Jun 2014 09:18 AM IST
Updated Tue, 17 Jun 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
dairy form owners warnes hudda governmenrt and sonia gandhi

ओल्ड फरीदाबाद स्थित गाय भैंस डेयरी संचालकों ने एक पंचायत कर फैसला लिया है कि वह 19 जून को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को काले झंडे दिखाएंगे।

विज्ञापन


डेयरी मालिको का आरोप है कि उन्हें 2003 में तत्कालीन सरकार ने डेयरियों को शहर के बीच से हटा कर कच्चा खेड़ी रोड चौधरी देवी लाल डेरी परियोजना के तहत बसाने का फैसला किया था। इसके लिए रकम भी जमा करवाई थी। लेकिन प्लॉट सिर्फ ऊंची पहुंच वालों को ही दिया गया।
विज्ञापन


एक माह के भीतर यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह अपनी भैंसों को ले जाकर मुख्यमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली निवास पर बांध कर अपना विरोध प्रकट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हु्ड्डा का चुनावी स्टंट!

dairy form owners warnes hudda governmenrt and sonia gandhi

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आहट आते ही मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा को जनता की याद आने लगी है। अब वे जनता को चुनावी लॉलीपॉप देने की जुगत में हैं।

इसका अंदाजा फरीदाबाद की मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर की बातों से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 22 जून को मेट्रो रेल के साथ-साथ बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को कई बड़ी योजनाओं का तोहफा देंगे। राठौर सेक्टर-65 में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में युद्धस्तर पर विकास कार्य चल रहे हैं अधिकतर कॉलोनियों में कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। जो कार्य अधूरे रह गए हैं उन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। क्षेत्र को पानी मुहैया करवाने के लिए 20 बूस्टरों का कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्दी ही इनसे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू करवा दी जाएगी, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे।

22 को आएंगे हुड्डा

dairy form owners warnes hudda governmenrt and sonia gandhi

मुख्य संसदीय सचिव ने 22 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भीकम कॉलोनी, 36 गज सेक्टर-3, ऑटोपिन झुग्गी, आजाद नगर, मुजेसर में जनसंपर्क कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आमंत्रण दिया।

इससे पहले उन्होंने आर्य नगर, सूबेदार कॉलोनी, ईस्ट इंडिया कॉलोनी मे इंटरलॉकिंग व आरएमसी की सड़क, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-3 पेयजल आपूर्ति के लिए टयूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।

इस मौके पर साधना राठौर, विनय राठौर, विजय अरोड़ा, योगेश यादव, सुषमा यादव, अशोक चौहान, विरेन्द्र चौधरी, रणवीर सिंह रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed