फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dadri murder case main accused vishal and shivam arrested

भाजपा नेता का बेटा निकला दादरी हत्या का मुख्य आरोपी, गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2015 09:11 PM IST
Updated Sat, 03 Oct 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
dadri murder case main accused vishal and shivam arrested

दादरी के बिसाहड़ा गांव में गोमांस खाने के शक में मारे गए इकलाख मर्डर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन


इस मामले में विशाल और शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफतार किया जा चुका है।

बीजेपी कार्यकर्ता का बेटा इकलाख हत्याकांड का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर विशाल और शिवम को गिरफ्तार कर लिया।

विशाल भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्य संजय सिंह राणा का पुत्र है। खास बात यह है कि गिरफ्तार होने वाले आठ आरोपियों में से छह आरोपी एक ही खानदान से ताल्लुक रखते हैं।

पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में आया है कि विशाल और शिवम ने ही पुजारी को धमकाकर माइक से पशुवध की सूचना प्रसारित करने को कहा था। इसके बाद लोगों के इकट्ठा होने का दौर शुरू हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:
PICS: विदेश से आते ही पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल
विज्ञापन
विज्ञापन

EXCLUSIVE: लंबे ड्रामे के बाद इकलाख के घर पहुंचे केजरीवाल
दादरी हत्या: क्या वायरल हुई इस याचिका का मोदी देंगे जवाब?
दादरी में गुस्साए गांववालों ने मीडिया और नेताओं को खदेड़ा

टाइफाइड से पीड़ित थे विशाल और शिवम

dadri murder case main accused vishal and shivam arrested

शुक्रवार देर रात तीन बजे मुखबिर की सूचना पर विशाल और शिवम को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक पकड़े गए आरोपियों में विशाल पुत्र संजय सिंह राणा, शिवम पुत्र मुकेश, सौरव व गौरव पुत्र धीरज और सुमित पुत्र ओमवीर और रूपेश एक खानदान के हैं।

वहीं, आरोपियों के पिता संजय सिंह राणा, मुकेश, धीरज और ओमवीर आपस में भाई हैं। इसके अलावा रूपेश संजय सिंह के ताऊ का पोता है। एक ही खानदान के छह आरोपियों के पकड़े जाने से घटना में दुश्मनी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

गांववासियों का कहना है कि विशाल और शिवम टाइफाइड से पीड़ित हैं। उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उनको पकड़ा नहीं बल्कि वह स्वयं पुलिस के समक्ष हाजिर हुए हैं।

‘बेटे और भतीजे को मैंने पुलिस को सौंपा’

dadri murder case main accused vishal and shivam arrested

पुलिस ने शनिवार को बिसाहड़ा गांव में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तार एक आरोपी के पिता और एक पार्टी के सदस्य संजय राणा का कहना है कि मैंने खुद अपने बेटों व भतीजों को पुलिस को सौंपा है। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उनका कहना है कि पुलिस पुजारी के सामने दोनों को लाकर दिखा दे या पुलिस यह पता कर ले कि वह दोनों घटना स्थल पर थे या नहीं। पुलिस अपनी ओर से पूरी जांच कर लें।

अगर यह साबित हो जाता है कि उनके बेटे और भतीजे घटनास्थल पर मौजूद थे और पुजारी की ओर से उनके होने की पुष्टि हो जाती है तो उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

उनका कहना है कि मैं गलती से एक पार्टी का सदस्य हूं और उसकी भूमिका बनाकर लोग नई-नई कहानी गढ़ रहे हैं। इसमें पार्टी की कहीं कोई भूमिका नहीं है।

नेताओं के विरोध में सड़क पर आए गांववाले

dadri murder case main accused vishal and shivam arrested

इस बीच बिसाहड़ा में नेताओं के पहुंचने और मीडिया के जमावड़े से स्‍थानीय लोग नाराज हो गए और सड़क पर आ गए। शनिवार को गांव के लोग इतने उग्र हो गए कि उन्होंने मीडिया को भी निशाना बनाया और उनकी गाड़ियां तोड़ दीं।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी शनिवार सुबह पीड़ित परिवार से मिलने बिसाहड़ा गांव पहुंचे और वो भी गांव वालों के प्रकोप का शिकार बने।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने न सिर्फ केजरीवाल को सुबह इकलाख के घर जाने से मना कर दिया बल्कि मीडिया के भी इस गांव में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed