फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dadri: in killing of Akhtar Khan four booked, 20 detained

दादरी: अख्तर खान की हत्या के मामले में चार नामजद, 20 हिरासत में

Wed, 27 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 27 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dadri: in killing of Akhtar Khan four booked, 20 detained
दादरी पुल‌िस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

दादरी में हुई मुठभेड़ में मारे गए सब इंस्पेक्टर अख्तर खान की हत्या में पुलिस ने चार बदमाशों को नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मंगलवार को करीब 12 जगह पर ताबड़तोड़ दबिश देकर 20 लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन


चारों आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी है। इस मामले में सीओ दादरी अनुराग सिंह का तबादला मथुरा और कोतवाल होम सिंह यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को नोएडा के आई केयर अस्पताल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दादरी के मोहल्ला नई आबादी में सोमवार तड़के फुरकान के मकान में हिस्ट्रीशीटर जावेद और उसके साथियों के आने की सूचना पर पुलिस ने दबिश थी। उसी दौरान बदमाशों ने दरोगा अख्तर खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जावेद की बहन और बुआ के घरों पर दबिश दी

Dadri: in killing of Akhtar Khan four booked, 20 detained
दादरी में दरोगा शहीद - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

हत्या में हिस्ट्रीशीटर जावेद पुत्र वारिस, फुरकान पुत्र सगीर, औरंगजेब पुत्र शकूर, तोता उर्फ गुलफाम पुत्र सलीम कुरैशी और तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


पुलिस ने चार टीमें बनाकर गौतमबुद्धनगर सहित दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ में आरोपियों के रिश्तेदार और जावेद की बहन और बुआ के घरों पर दबिश दी। 20 लोग हिरासत में हैं। फुरकान और जावेद के परिवार के सदस्य घर छोड़कर गायब हो गए।

एक आरोपी औरंगजेब नोएडा के आई केयर अस्पताल सेक्टर-26 से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें काम कर रही है। हर एंगल से पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सामने से मारी थी एक गोली

Dadri: in killing of Akhtar Khan four booked, 20 detained

मुठभेड़ के दौरान दरोगा अख्तर खान को पीछे से गोली नहीं मारी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब इंस्पेक्टर को सामने से गले में एक गोली मारे जाने की पुष्टि हुई है। जो पीछे से दायीं तरफ से निकल गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान गोली शरीर के अंदर नहीं पाई गई।

डॉक्टरों के अनुसार गर्दन में गोली लगने से हवा की नली फट गई थी और सांस न लेने की वजह से दिल का दौरा पड़ा था जिससे सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी।

हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि गोली कितने एमएम की थी। हैरानी की बात है कि सामने से गोली लगने के बाद भी पीछे के बजाय गर्दन में आगे की ओर बड़ा छेद था। आमतौर पर गोली निकलते हुए बड़ा छेद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed