फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber thugs are targeting crypto investors

Cyber Crime : क्रिप्टो निवेशकों को निशाना बना रहे हैं साइबर ठग, छोटी सी गलती से डूब सकते हैं लाखों-करोड़ों

Sun, 08 Jun 2025 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुशांत समदर्शी, नोएडा
सुशांत समदर्शी, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 07:10 AM IST
सार

अगर आप क्रिप्टो निवेशक हैं तो हर कदम पर सावधानी बरतें। छोटी सी गलती से आपको लाखों का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Cyber thugs are targeting crypto investors
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का क्रेज जिस तेजी से बढ़ रहा है। कहीं उससे अधिक तेजी से क्रिप्टो निवेशक साइबर जालसाजों के निशाने पर आ रहे हैं। अगर आप क्रिप्टो निवेशक हैं तो हर कदम पर सावधानी बरतें। छोटी सी गलती से आपको लाखों का नुकसान हो सकता है। इस कारण सबसे पहले आकर्षक ऑफर वाले निवेश पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। हाल में ही नोएडा में भी कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें क्रिप्टो निवेशकों के साथ फ्रॉड हुआ है।

विज्ञापन


हाइटेक सिटी नोएडा में हाल के वर्षों में क्रिप्टो निवेशकों की संख्या बढ़ी है और शहर में रहने वाले लोग क्रिप्टो वॉलेट में क्रिप्टो करेंसी समेत अन्य डिजिटल मुद्राओं का निवेश कर रहे हैं। क्रिप्टो करेंसी में निवेश के जरिये जल्दी से जल्दी अमीर बनने की चाह रखने वालों को सबसे पहले क्रिप्टो मार्केट की बेहतर होमवर्क करने की जरूरत है।
विज्ञापन


जहां आप निवेश करना चाह रहे हैं। उसके बारे में इंटरनेट, एक्सपर्ट व अन्य माध्यम से पूरी तरह जानकारी कर लें। साथ ही यह भी देख लें कि जिस कंपनी या वेबसाइट पर अपना निवेश कर रहे हैं वह पहले से दागदार तो नहीं है। विशेषज्ञों की सलाह है कि डिजिटल बिटकॉइन फर्मों और स्टार्टअप के बारे में जानकारी हासिल करते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि वे ब्लॉकचेन आधारित हैं कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें... क्या होती     है डिजिटल करंसी
क्रिप्टो करेंसी रुपये, डॉलर, यूरो के समान वित्तीय लेन-देन का एक जरिया है। अंतर सिर्फ इतना है कि क्रिप्टो करेंसी एक आभासी मुद्रा है जो न तो दिखाई देती है न ही आप इसे छू सकते हैं। इस कारण इसे डिजिटल करेंसी भी कहते हैं। इसका पूरा कारोबार ऑनलाइन माध्यम से ही होता है। जहां किसी भी देश की करेंसी के लेन-देन के बीच में एक मध्यस्थ होता है। जैसे भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है लेकिन क्रिप्टो में कोई मध्यस्थ नहीं होता है। इसे एक नेटवर्क द्वारा ऑनलाइन संचालित किया जाता है। इस कारण क्रिप्टो बाजार को अनियमित बाजार कहा जाता है।


ऑनलाइन और ब्लॉक चेन का इस्तेमाल
अगर क्रिप्टो को आसान भाषा में समझने का प्रयास करें तो यह एक डिजिटल कैश प्रणाली है, जो एक निजी कंप्यूटर चेन से जुड़ी हुई होती है। इस पर किसी भी देश या सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। क्रिप्टो करेंसी लेन-देन करने के लिए जिस प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता है उसे ब्लॉकचेन कहते हैं। ये डिजिटल करेंसी इनक्रिप्टेड (कोडेड) होती हैं। इसे एक कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए नियंत्रित किया जाता है। इसमें प्रत्येक लेन-देन का डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापन किया जाता है। क्रिप्टो करेंसी में कोई लेन-देन होता है तो इसकी जानकारी ब्लॉकचेन में दर्ज की जाती है। 

ऐसे बरतें सावधानी

  • क्रिप्टो वॉलेट के पासवर्ड को संभाल कर रखें, पासवर्ड थोड़ा जटिल रखें।
  • क्रिप्टो पासवर्ड का डबल ऑथेन्टिकेशन इस्तेमाल करें। यानी पासवर्ड  को दो स्तरीय बनाएं।
  • अवैध वेबसाइटों से बच कर रहें, अक्षर या अंक बदलकर सही वेबसाइटों के नाम पर साइबर जालसाज गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

नोएडा में हुईं क्रिप्टो संबंधी घटनाएं

  • सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में एक इंजीनियर का करीब साढ़े चार लाख का क्रिप्टो वॉलेट हैक।
  • फेज टू क्षेत्र में एक कंपनी का क्रिप्टो वॉलेट किया गया हैक
  • सेक्टर- 63 में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर हुआ फ्रॉड
  • साइबर जालसाजों ने एक शख्स से 30 लाख की ठगी की, साइबर थाने में केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed