{"_id":"974d22e40b2561fc8857c7a5be9d96b2","slug":"cyber-security-is-very-important","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर वर्ल्ड में साइबर सुरक्षा बहुत जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर वर्ल्ड में साइबर सुरक्षा बहुत जरूरी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर वर्ल्ड की चुनौतियों से पार पाने और साइबर अपराधियों के मंसूबों को मात देने के शिक्षकों ने गुर सीखे। अमर उजाला फाउंडेशन और साइबर सुरक्षा आर्मी के साइबर सुरक्षा अभियान में शनिवार को नेहरू वर्ल्ड स्कूल में साइबर सेफ एंड सिक्योर वर्कशॉप आयोजित हुई।
विज्ञापन
वर्कशॉप में शिक्षकों को ऑनलाइन बैकिंग ट्रांजक्शन और क्रेडिट-डेबिट कार्ड फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। सोशल नेटवर्किंग साइट्स में फेस हो रही फेक आईडी, फेक वीडिया और फेक पिक्चर की समस्या से निपटने का तरीका भी जाना। साथ ही फेक कॉल और ई-मेल करने वालों से डरने की बजाय उन्हें जवाब देने के टिप्स भी सीखे।
विज्ञापन
अगर फेसबुक प्रोफाइल हैक हुआ हो
अगर आपका फेसबुक पेज हैक हो गया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खुद उसे डिलीट कर सकते हैं। आपको facebook.com/hacked पर जाकर इंस्ट्रक्शंस फालो करने होंगे। पांच से छह घंटे में फेक प्रोफाइल डिलीट हो जाएगा।
विज्ञापन
अकाउंट अपडेशन के मेल पर न दें ध्यान
अगर आपको आपके बैंक की ओर से अकाउंट अपडेशन का मेल आता है और किसी लिंक पर क्लिक करने को कहा जाता है तो रेस्पांस न करें। बैंक कभी इस तरह का मेल जारी नहीं करता है। आपको अकाउंट नंबर और अन्य डिटेल भी नहीं देनी है।
एटीएम खोए तो ट्रांजेक्शंस ब्लाक कराएं
अक्सर एटीएम खोने पर हम एटीएम बंद कराते हैं। लेकिन आपको ट्रांजेक्शंस ब्लाक कराना होता है। एटीएम का क्लोन तैयार कर ट्रांजेक्शन किया जा सकता है। इसलिए एटीएम खोने पर सभी ट्रांजेेक्शन बंद कराएं और बैंक जाकर अकाउंट एक्टिवेट कराएं।
फेक काल्स से डरें नहीं, करें रिप्लाई
आपके किसी परिचित या रिश्तेदार के फोन नंबर को हैक कर आपको फोन किया जा सकता है। इसलिए हमेशा सतर्क रहें। आपका कोई परिचित आपको कहीं बुलाए तो उस नंबर पर दोबारा कॉल करें। हैक नंबर से कॉल आ सकती पर जा नहीं सकती। कॉल वास्तविक उपभोक्ता के पास ही जाएगी।