फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber crooks flown from the account 40 thousand.

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 40 हजार

Sun, 30 Nov 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 30 Nov 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Cyber crooks flown from the account 40 thousand.

शहर में तेजी से एटीएम मशीनों से हेरफेर के मामले सामने आ रहे हैं। सेक्टर-34 में एटीएम से 2500 रुपये निकालने गए कंपनी कर्मी के अकाउंट से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। वहीं, सेक्टर-49, बरौला में एक  युवक से एटीएम कार्ड की जानकारी हासिल कर उसके खाते से छह हजार रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुनील कुमार सिंह निवासी होशियारपुर एक मल्टीनेशनल आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका कानपुर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में सैलरी अकाउंट है। 28 नवंबर की रात 8:20 बजे सुनील ने सेक्टर-34 स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर 2500 हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन


वे थोड़ी दूर चले थे कि उनके मोबाइल पर 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने कस्टमर केयर में फोन कर डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। अगले दिन बैंक जाकर पता किया कि 40 हजार रुपये गाजियाबाद में कीर्ति प्लॉजा स्थित शॉप नंबर-25 में लगे एटीएम से निकाले गए। शनिवार को पीड़ित ने थाना सेक्टर-24 में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मूलरूप से आसाम के रहने वाले राजू उर्फ सफिकुर्ररहमान सेक्टर-49 स्थित बरौला में रह रहे हैं। वह पर्दे और रॉड लगाने का काम करते हैं। उनका हाल में एचडीएफसी में खाता खुला है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनका खाता शुरू करने के लिए डिटेल देनी पड़ेगी।


जीरो बैलेंस खाता होने के कारण डिटेल लेने के बाद फोन करने वाले ने उनसे दूसरे बैंक में खाता होना पूछा तो उन्होंने सेक्टर-50 स्थित बैंक ऑफ इंडिया के खाते के बारे में जानकारी दी एटीएम कार्ड का पिन नंबर बता दिया। इसके बाद उनके खाते से चार बार में छह हजार रुपये उड़ा लिए गए। पीड़ित ने थाना सेक्टर-49 में शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed