फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber ??criminal can be your reliable

आपका विश्वसनीय भी साइबर क्रिमिनल हो सकता है...

Fri, 17 Jan 2014 12:54 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 17 Jan 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cyber ??criminal can be your reliable

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर होने वाले फ्रॉड, फेक कॉलिंग और फेक प्रोफाइल से बचने के लिए स्टूडेंट्स ने कई टिप्स सीखे। अमर उजाला फाउंडेशन और इंडियन साइबर आर्मी के साइबर सुरक्षा अभियान में बृहस्पतिवार को सिल्वर लाइन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वर्कशाप आयोजित हुआ।

विज्ञापन


साइबर सेफ एंड सिक्योर वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को सोशल नेटवर्किंग साइट्स के इस्तेमाल में सावधानी बरतने, प्राइवेसी पॉलिसी का पालन करने और कोई समस्या होने अपने पैरेंट्स और टीचर्स से खुलकर प्रॉब्लम शेयर करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इंडियन साइबर आर्मी के प्रेसीडेंट और सीईओ किसलय चौधरी ने स्टूडेंट्स को फेसबुक से जुड़ी दिक्कतों और उनसे बचने का समाधान बताया। उन्होंने बताया कि आजकल फेेक प्रोफाइल, फेक पिक्चर और फेक  वीडियो से जुड़ी समस्याएं युवाओं में आम हैं। लड़कियां इस प्रॉब्लम का सबसे ज्यादा सामना कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन्होंने फेक प्रोफाइल को फेसबुक या फिर अन्य नेटवर्किंग साइट्स से हटाने और प्राइवेसी का विस्तृत तरीका बताया। उन्होंने फेक प्रोफाइल बनाने या फिर साइबर फ्रॉड से जुड़ी हर शिकायत को लोकल साइबर सेल में दर्ज कराने की बात कही। साथ ही स्टूडेंट्स को अपनी पर्सनल फोटो, वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपलोड नहीं करने की सलाह दी। स्टूडेंट्स ने भी अपने तमाम दिक्कतों और सवालों का समाधान पाया।

एटीएम-क्रेडिट ट्रांजक्शन में क्या रखें सावधानी
ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड की बढ़ती संख्या, एकाउंट हैक की समस्या और क्रेडिट-डेबिट कार्ड फ्रॉड से बचने के शिक्षकों को टिप्स बताए गए। सेठ मुकंदलाल इंटर कालेज में शिक्षकों का साइबर सेफ एंड सिक्योर वर्कशॉप हुआ। बताया कि ऑनलाइन बैंक ट्रांजक्शन में https से शुरू होने वाले url का इस्तेमाल करें, न कि http से। साथ ही एटीएम में डेबिट कार्ड के इस्तेमाल के वक्त बरती जाने वाले सावधानियों की जानकारी दी।

साइबर क्राइम से डरना मना है
साइबर क्राइम से डरें नहीं। अगर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपको परेशान करता है तो अपने पेरेंट्स को बताएं। साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराएं। अगर किसी ने आपका फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाया है या कोई आपके फोटो शेयर कर रहा है या आपको मैसेज कर रहा है तो बिलकुल डरने की जरूरत नहीं है। निडर बनिए, बहादुरी दिखाइए। जवाब दीजिए उस शख्स को। राजनगर स्थित एसएसपी ऑफिस में साइबर क्राइम सेल में रिपोर्ट फाइल करा सकते हैं।


शेयर न करें अपना मोबाइल या लैपी
अगर आप दोस्तों या पहचान वालों से मोबाइल या लैपटॉप शेयर करते हैं तो सावधान हो जाइए। साइबर क्रिमिनल आपके डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। हो सकता है जिस पर आप विश्वास करते हैं वही साइबर क्रिमिनल हो सकता है। दरअसल अगर कोई अपने मोबाइल और लैपटॉप में अपनी ई-मेल आईडी या फेसबुक से कुछ भी करता तो आपके सिस्टम का आईपी एड्रेस रिकार्ड किया जाता है। केस फाइल होने पर यही आईपी एड्रेस आपको मुश्किल में डाल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed