Cyber Attack: दिल्ली एम्स की वेबसाइट पर साइबर अटैक, सभी ऑनलाइन सुविधाएं प्रभावित
साइबर अटैक के कारण एम्स की सभी प्रकार की ऑनलाइन सुविधाएं प्रभावित हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में बुधवार सुबह पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही मुख्य सर्वर डाउन होने से ऑनलाइन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। पर्ची बनने व रिपोर्ट सहित अन्य सभी काम प्रभावित हुए। इस बीच अस्पताल में इलाज के लिए आए हजारों मरीजों परेशान हुए। डॉक्टरों ने मैनुअल पर्ची के माध्यम से मरीजों का इलाज किया। एम्स सूत्रों का कहना है कि सर्वर हैक होने की वजह से काम प्रभावित हुआ है।
एम्स के मुताबिक, अस्पताल का सर्वर बुधवार सुबह सात बजे से ही काम नहीं कर रहा था। यह बुधवार देर शाम तक ठप पड़ा रहा। उपचार के लिए अस्पताल में आए एक मरीज के तीमारदार ने बताया कि मरीज को भर्ती कराने में काफी दिक्कत हुई। कई मरीजों को भर्ती नहीं किया जा सका।
वहीं, अस्पताल में भर्ती मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिलने में भी परेशानी आई। कई मरीजों को ठीक होने के बावजूद छुट्टी भी नहीं मिल सकी। मरीजों की जांच बुरी तरह प्रभावित हुई।
सर्वर के काम न करने की वजह से राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी के पंजीकरण काउंटरों पर मरीजों की भीड़ जमा हो गई। ऐसे मरीज, जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था, उनको एम्स की यूनिक आईडी नहीं मिल पाई। भीड़ बढ़ता देख डॉक्टरों ने बिना यूनिक आईडी के मरीज देखे, हालांकि इस दौरान कई मरीजों को वापस भी लौटना पड़ा। गौरतलब है कि एम्स में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसमें अधिकांश मरीज उत्तरप्रदेश और बिहार राज्य के होते हैं।
एम्स पर साइबर अटैक करने वाले देश के कई महत्वपूर्ण शख्सियतों की मेडिकल रिकॉर्ड की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत अन्य सभी प्रमुख दलों के नाम शामिल हैं।