{"_id":"d22abdcba2f96f8ca0bb0b6ee8f3f0bf","slug":"cwg-medal-winner-anisa-got-job-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाब के बाद सरकार ने अनीसा को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवाब के बाद सरकार ने अनीसा को मिली नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 08 Aug 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर हर तरफ से दवाब झेलने के बाद राज्य सरकार ने अनीसा सैय्यद को फरीदाबाद की सहायक खेल निदेशक के पद पर नियुक्त कर दिया। ‘अमर उजाला’ लगातार सरकार द्वारा अनीसा के साथ किए जा रहे अन्याय को उठाया था।
विज्ञापन
बुधवार को अमर उजाला ने अनीसा की नौकरी के संदर्भ में शूटर अनीसा को पांच दिन में जॉब शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी। ग्लासगो में रजत पदक विजेता अनीसा हरियाणा की सहायक खेल निदेशक होंगी। सरकार की तरफ से अनीसा की नियुक्ति कर दी गई है। अनीसा ने भी सरकार के फैसले पर संतोष जताते हुए नौकरी ज्वाइन करने की हां भरी है।
विज्ञापन
अनीसा ने कहा कि उन्हे इससे अच्छे पद की उम्मीद थी। लेकिन सरकार के फैसले वह संतुष्ट हैं। दो साल में प्रदेश सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। दिल्ली कॉमनवेल्थ में दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद अनीसा को प्रदेश सरकार द्वारा सहायक खेल निदेशक की नौकरी के लिए ऑफर दिया गया था।
विज्ञापन
अनीसा ने नौकरी के ऑफर को ठुकराते हुए डीएसपी या खेल निदेशक के पद की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने फैसले पर विचार करने के लिए समय मांगा था। अब ग्लासगों में रजत पदक जीतने के बाद भी सरकार ने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया।
अनीसा के पति मुबारक ने बताया कि आठ अगस्त को मुख्यमंत्री रोहतक में अनीसा को सम्मानित करेंगे। वही पर अनीसा को नियुक्ति पत्र भी सौपा जा सकता है। मुबारक ने बताया कि दो साल तक खाक छानने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ। अब अनीसा सहायक खेल निदेशक का पद लेकर वर्ल्ड कप की तैयारियां करेगी।
अमर उजाला द्वारा अनीसा के साथ भेदभाव का मुद्दा उठाने के बाद ऑल इंडिया मुस्लिम मेव विकास परिषद के उपाध्यक्ष मौलाना जमालुद्दीन ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शकील अहमद से मिलकर अनीसा की नौकरी के लिए दवाब डाला था। मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि सरकार को कम से कम डीएसपी का रैंक देना चाहिए था। खिलाड़ी के साथ अभी भी पूरा न्याय नहीं हुआ है।
हरियाणा शूटिंग राइफल एसोसिएशन के सचिव दीप भाटिया के अनुसार अनीसा इससे बेहतर पद की हकदार थीं। इस नौकरी को देने के लिए सरकार ने इतनी देर क्यों की। यह समझ से परे है।