{"_id":"3df3a5c30aa5b31cf21fcbcb89b05b17","slug":"cut-off-the-neck-of-his-wife-when-she-stopped-him-drinking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोका, तो काट दी पत्नी की गर्दन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से रोका, तो काट दी पत्नी की गर्दन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की अमर कॉलोनी में पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। पति ने धारदार चाकू से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया। पत्नी को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पत्नी पति को शराब पीने से मना करती थी।
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोदी मिल फ्लाईओवर रेलवे क्रॉसिंग अमर कॉलोनी निवासी सन्नी के परिवार में पत्नी रितू (25) के अलावा तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
सन्नी साप्ताहिक बाजारों में दुकान लगाता है और शराब पीने का आदी है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह वह शराब पी रहा था। रितू ने मना किया तो सन्नी झगड़ा करने लगा। इसके बाद उसने पहले तो रितू की जमकर पिटाई की और फिर रसोई से धारदार चाकू उठाकर गर्दन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
रितू को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गर्दन पर गहरा घाव होने से उसका ऑपरेशन किया गय। केस दर्ज होने के बाद से पति फरार हो गया है।