काटा बिल्डर बाबा के घर का कनेक्शन, होगा लाखों का जुर्माना!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिन दत्ता उर्फ सच्चिदानंद गिरि की सेक्टर 41 स्थित कोठी पर शुक्रवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा। कोठी के गेट पर ताला लगा पाया गया, लेकिन बाहर से निरीक्षण करने पर कोठी में सात एसी लगे पाए गए। कोठी में कनेक्शन काट दिया गया है।
अमर उजाला ने शुक्रवार को ‘बिल न मीटर, धड़ल्ले से फूंक रहे बिजली’ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विजिलेंस विभाग के इंस्पेक्टर तेजेंद्र सिंह और उनकी टीम दोपहर करीब 2:30 बजे सेक्टर-41 के सी-112 स्थित सचिन दत्ता की कोठी पर पहुंचे।
क्षेत्र के एसडीओ एसएम यादव और जूनियर इंजीनियर भी मौके पर पहुंच गए। सचिन दत्ता के पिता राजेंद्र कुमार दत्ता बिजली विभाग में सहायक अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हैं।
हो सकता है लाखों का जुर्माना
नियम के मुताबिक, वह घर में पांच किलोवाट लोड तक की बिजली ही इस्तेमाल कर सकते हैं। तेजेंद्र सिंह ने बताया कि इस नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं।
सात एसी लगे पाए गए। ताला लगा होने से घर के भीतर का निरीक्षण नहीं हो पाया। संभव है कि घर के भीतर भी बड़ी संख्या में उपकरण होंगे। संभावना है कि कोठी में दस किलोवॉट से अधिक लोड की बिजली इस्तेमाल की जा रही थी, जिस पर लाखों रुपये जुर्माने का प्रावधान है।
जुर्माना न देने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकुल सिंघल का कहना है कि विजिलेंस इंस्पेक्टर की रिपोर्ट का इंतजार है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।