फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cut marks found in Unnao victims hand

उन्नाव पीड़िता के हाथ में मिला कट का निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Mon, 09 Dec 2019 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
Cut marks found in Unnao victims hand
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव की पीड़िता के बाएं हाथ पर चाकू के कट का निशान पाया गया है। निशान एकदम ताजा था। ऐसा लग रहा है कि चाकू जैसे धारदार हथियार से उसके हाथ पर हमला किया गया है। यह खुलासा पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। 

विज्ञापन


उसके शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार को ही तैयार हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने इसे यूपी पुलिस को सौंप दिया है। पीड़िता का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। सफदरजंग अस्पताल के इतिहास में यह शायद पहला केस है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एक दिन में ही मिल गई।
विज्ञापन


सफदरजंग अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के एचओडी डॉ. एनके वाही की देखरेख में तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने रविवार को पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम किया था। शाम को रिपोर्ट तैयार हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव पुलिस का सब-इंस्पेक्टर हुकूम रविवार को सफदरजंग अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर दोपहर में उन्नाव रवाना हो गया। पीड़िता की पहचान न हो, इसके लिए एसआई हुकुम को रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में दी गई है। 

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के हाथ में चाकू से कट मारने जैसा निशाना मिला है। ये पता नहीं लग पाया कि यह कट कैसे लगा। पीड़िता की मौत जलने से हुई है। फोरेंसिक भाषा में इसे थर्मल बर्न कहा जाता है। 


पीड़िता का शरीर 95 फीसदी जल चुका था। उसके शरीर का कोई भी अंग या भाग सुरक्षित नहीं बचा था। उन्नाव पीड़िता को कहीं जहर आदि तो नहीं दिया गया, इसकी जांच के लिए उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है। सफदरजंग अस्पताल प्रशासन और दिल्ली पुलिस ने यह विसरा भी एसआई हुकूम को सौंप दिया था। विसरा की जांच यूपी में ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed