{"_id":"6a8c6a7c81ccb3b0fa07c2dc","slug":"customer-footfall-in-markets-remained-limited-due-to-waterlogging-and-rain-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-152021-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जलभराव और बारिश के कारण बाजारों में सीमित रही ग्राहकों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जलभराव और बारिश के कारण बाजारों में सीमित रही ग्राहकों की आवाजाही
विज्ञापन
-चांदनी चौक, सदर बाजार, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर समेत कई बाजारों पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। तेज बारिश और जलभराव के कारण राजधानी के प्रमुख बाजारों में सोमवार को ग्राहकों की आवाजाही काफी कम रही। चांदनी चौक, सदर बाजार, सरोजिनी नगर और लाजपत नगर सहित कई बड़े बाजारों में खरीदारों की संख्या सामान्य से कम दर्ज की गई।
बारिश के कारण कई बाजारों की सड़कों और गलियों में पानी भर गया। इससे पैदल आने वाले लोगों को परेशानी हुई। कई लोगों ने अपनी जरूरी खरीदारी टाल दी। इसका सीधा असर कपड़े, जूते, घरेलू सामान और खिलौने जैसी वस्तुओं की बिक्री पर पड़ा। चांदनी चौक के कपड़ा कारोबारी प्रीत ने बताया कि बारिश के कारण बाहर से आने वाले ग्राहक कम पहुंचे। सदर बाजार के व्यापारियों ने ग्राहकों की कमी के साथ माल की लोडिंग और अनलोडिंग में भी दिक्कत बताई।
रेहड़ी-पटरी वालों पर सबसे अधिक असर
तेज बारिश का सबसे ज्यादा असर रेहड़ी-पटरी और छोटे कारोबारियों पर पड़ा। कई जगह सड़क किनारे पानी भरने से रेहड़ी लगाना मुश्किल हो गया। सदर बाजार के रेहड़ी संचालक कमलेश ने कहा कि ग्राहक कम आने से उनकी रोज की आमदनी प्रभावित हुई है। छोटे दुकानदारों ने भी ग्राहकी कम होने पर दिनभर की मेहनत का पूरा लाभ न मिलने की बात कही। व्यापारियों का मानना है कि यदि बारिश और जलभराव की स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो कारोबार पर और बुरा असर पड़ेगा।