फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Current students received employment-related information at Alumni Avenue workshop

Delhi NCR News: एलुमनाई एवेन्यू कार्यशाला में वर्तमान छात्रों को मिली रोजगार संबंधी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
अरबिंदो कॉलेज के पूर्व छात्रों ने एलुमनाई एवेन्यू कार्यशाला में साझा किए अनुभव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अरबिंदो कॉलेज के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल ने बुधवार को एलुमनाई एवेन्यू कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें पूर्व छात्रों ने कॉलेज में वर्तमान छात्रों को रोजगार संबंधी जानकारी दी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान छात्रों को अपने पूर्व प्रतिष्ठित छात्रों के वास्तविक अनुभवों से जोड़ना और भविष्य के लिए रोजगार के लिए तैयार करना है।
कार्यशाला में चार पूर्व छात्रों सार्थक शर्मा (एक्जीक्यूटिव अस्सिटेंट, शिव नादर), पूजा चौधरी (कंसल्टेंट, डेलॉइट), सिद्धांत सिंह (कंटेंट प्रोफेसर, फिजिक्स वाला), ईवाई सीनियर एसोसिएट अर्जू अरोड़ा ने हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किया कि कैसे कॉलेज में उनके कॅरिअर को आकार मिला, शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के माध्यम से आत्मविश्वास का निर्माण करने से लेकर उन आवश्यक कौशलों को विकसित करने के लिए तैयार किया। प्लेसमेंट सेल की संयोजक प्रियंका बेदी ने बताया कि पूर्व छात्रों ने अपनी-अपनी कंपनियों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में विशेष जानकारी साझा की। साथ ही एप्टीट्यूड टेस्ट पास करने, साक्षात्कार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और प्लेसमेंट के लिए तैयार करने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कॉलेज की प्लेसमेंट सेल हर साल सैकड़ों छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का प्लेसमेंट सेल सफलता की सीढ़ी है, जो कॉलेज छोड़ने से पूर्व रोजगार की गारंटी देता है। उन्होंने छात्रों को प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा प्रदान किए जा रहे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यशाला ने न केवल छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया बल्कि उन्हें अपने कॉलेज से करियर की यात्रा को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed