फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Curfew remains in Gurgaon

तनाव बरकरार, अभी नहीं हटेगा कर्फ्यू

Tue, 15 Apr 2014 02:34 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 15 Apr 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
Curfew remains in Gurgaon

मतदान के दिन एक बूथ पर दो पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए झगड़े के बाद माहौल में फैला तनाव अब तक दूर नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


विवाद सुलझाने के लिए प्रशासन की ओर से बुलाई गई पंचायत आपसी तालमेल के अभाव में नहीं हो सकी। इसके कारण कर्फ्यू में दी गई ढील में चार घंटे की कटौती कर दी गई।

प्रशासन ने मंगलवार को मेवात के पुन्हाना ब्लाक के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं कार्यालय बंद करने के आदेश दे दिए हैं। बैंक खुले रहेंगे या बंद, इस बारे में अभी प्रशासन की ओर से कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुड़गांव में लगा कर्फ्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते के लिए सोमवार को दिन के दो बजे दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन दोनों पक्षों में तालमेल नहीं हो पाने के कारण सोमवार को पंचायत नहीं हो पाई।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा और भाजपा के गुड़गांव प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद थे। हालांकि, दोनों पक्षों के सुलझे लोग जल्दी ही मसले का निपटारा चाहते हैं। उधर, कुछ लोग अभी भी मामले को बड़ा सियासी रंग देने की कोशिश में हैं।


सोमवार को सुबह से ही दोनों पक्ष अपने-अपने स्तर से मसले को सुलझाने को लेकर विचार विमर्श कर रहे थे, फिर भी उनकी पंचायत नहीं हो पाई। इनेलो और कांग्रेस के लोगों का कहना है कि पिनगवां वाले उनके पास आए, लेकिन पुन्हाना वालों ने उन्हें बातचीत के लिए समय नहीं दिया।

दूसरी तरफ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राम बिलास शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: राठी ने EC को लिखा पत्र, 71 बूथों हों दोबारा चुनाव

इस संबंध में इनेलो विधायक मोहम्मद इलियास ने कहा कि मेवात का भाईचारा किसी भी कीमत पर बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

वहीं भाजपा के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह बोले कि लड़के की हत्या करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो । प्रशासन मामले में कोताही बरत रहा है। 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ऐसी ही कमेटी दूसरी तरफ से गठित की जाए उसके बाद बैठकर मामले को सुलझा लिया जाए।

कांग्रेसी नेता रहीश खान ने प्रशासन को आड़े होथों लेते हुए कहा कि प्रशासन मामले को सुलझाने के बजाए उनके लोगों खिलाफ मुकदमे बनाकर मामले को और तूल देना चाहता है। य़ुवक के हत्यारों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed