फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   curd and icecream are dangerous for health

दही और आइसक्रीम खाते हैं तो हो जाइए सावधान

Wed, 23 Jul 2014 04:47 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 04:47 AM IST
विज्ञापन
curd and icecream are dangerous for health

नोएडा में खाद्य पदार्थों में मिलावट और गंदगी का सिलसिला लगातार जारी है। जिला खाद्य निरीक्षण विभाग को मिली 12 खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट में चार फेल पाए गए। इसमें दही में मिलावट के अलावा चावल में घुन पाया गया।

विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके जायसवाल ने बताया कि दही में वसा की मात्रा मानक से कम पाई गई, जो कि एक मिलावट है। आइसक्रीम के नमूने में भी मिलावट पाई गई। वहीं, चावल में घुन पाया गया। काजू और उसके पैकेट पर लिखी जानकारी अलग-अलग पाई गई।
विज्ञापन


इसके अलावा आठ नमूने पास हो गए हैं। ये सभी नमूने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अलग-अलग क्षेत्रों से लिए गए थे। सभी रिपोर्ट लखनऊ स्थिति लैब से आई हैं। विभाग ने दुकान में बेचे जाने वाले दही और चावल के नमूने लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध में मिला था डिटर्जेंट

curd and icecream are dangerous for health

मालूम हो कि पिछले दिनों एक ब्रांडेड दूध का भी नमूना फेल पाया गया था। उसमें सेहत के लिए खतरनाक डिटर्जेंट की मात्रा भी पाई गई थी।

हालांकि प्रशासन ने पहले इसका नमूना लखनऊ लैब में भेजा था, वहां पर पास हो गया था लेकिन जब वही नमूने कोलकाता लैब में भेजे गए तो वे फेल हो गए थे।

अमर उजाला की खबर का असर यह हुआ था कि विधायकों ने मिलावट के इस गोरखधंधे को विधानसभा में भी उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed