फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CUET UG 2023 14 lakh application for second edition first choice DU second BHU most candidates from UP

CUET UG 2023: दूसरे संस्करण के लिए मिले 14 लाख आवेदन, पहली पसंद DU, दूसरी BHU, यूपी से सबसे अधिक एप्लीकेशन

Wed, 05 Apr 2023 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Apr 2023 04:52 PM IST
सार

सीयूईटी यूजी 2023 में शामिल होने वाले 13.99 लाख छात्रों में से 6.51 लाख छात्राएं हैं। जबकि परीक्षा में 7.48 पुरुष छात्र शामिल होंगे। यदि बात करें सीयूईटी यूजी 2022 के पहले संस्करण की तो 9.90 लाख छात्र शामिल हुए थे।

विज्ञापन
CUET UG 2023 14 lakh application for second edition first choice DU second BHU most candidates from UP
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा और विश्वविद्यालयों में स्नातक दाखिले की परीक्षा सीयूईटी यूजी 2023 के दूसरे संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवदेन पत्र मिले हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार 41 फीसदी अधिक आवेदन मिले हैं। सबसे अधिक आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए आये हैं। जबकि दूसरे नंबर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) और तीसरे नंबर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए आये हैं।

विज्ञापन


यूजीसी अध्यक्ष ने कहा कि सीयूईटी-यूजी 2023 के लिए 16.85 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 13.99 लाख छात्रों ने आवेदन शुल्क के साथ आवेदन जमा कर दिया है। सीयूईटी-यूजी के दूसरे संस्करण के लिए करीब 14 लाख आवेदन मिले, जो पिछले साल की तुलना में 41 फीसदी अधिक हैं।सीयूईटी-यूजी के प्रथम संस्करण में 12.50 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 9.9 लाख छात्रों ने आवेदन जमा किया था।
विज्ञापन


यूपी से सबसे अधिक आवेदन मिले:
सीयूईटी यूजी 2023 के लिए सबसे अधिक आवेदन उत्तर प्रदेश से मिले हैं। इसके अलावा दिल्ली और बिहार से आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपी से तीन लाख छात्रों ने आवेदन भेजे हैं। जबकि दिल्ली से 1.62 लाख से अधिक, बिहार से 82 हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। उत्तराखंड से 25 हजार से अधिक, पंजाब से नौ हजार से अधिक, हिमाचल प्रदेश से नौ हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। जबकि इस साल जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों से सीयूईटी-यूजी के लिए 82,655 आवेदन प्राप्त हुए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 70 हजार ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशभर के छात्रों की पहली पसंद डीयू:
देशभर के छात्रों की पहली पसंद डीयू है। सीयूईटी-यूजी 2023 में सबसे ज्यादा आवेदन दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए मिले हैं। इसके बाद बीएचयू और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्राप्त हुए । सीयूईटी यूजी 2023 में पांच केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले का विकल्प सबसे अधिक छात्रों ने चुना है। इसमें डीयू, बीएचयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, बाबा साहिब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया सबसे आगे हैं।

242 विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिला देंगे:
प्रो. कुमार ने बताया कि सीयूईटी यूजी के पहले संस्करण में 90 विश्वविद्यालयों ने सीयूईटी यूजी 2022 की मेरिट से दाखिला दिया था। जबकि सीयूईटी यूजी 2023 के दूसरे संस्करण में 242 विश्वविद्यालयों ने सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिला देने की घोषणा की है। छात्रों की सुविधा और रुझान को देखते हुए सीयूईटी यूजी की मेरिट से दाखिला देने वाले विश्वविद्यालयों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

74 देशों के छात्रों ने भी जताया भरोसा:
यूजीसी अध्यक्ष ने बताया कि सीयूईटी यूजी 2023 के लिए 74 देशों के छात्रों ने भी भारत में उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए भरोसा जताया है। इस बार 74 देशों से करीब 1000 से अधिक विदेशी छात्रों ने आवेदन पत्र भरा है। भारत में उच्च शिक्षा के लिए यूरोप, एशिया, अमेरिका, खाड़ी देशों के छात्रों ने सबसे अधिक आवेदन पत्र भरे हैं।

छात्राओं की संख्या में 50 फीसदी इजाफा:
सीयूईटी यूजी 2023 में शामिल होने वाले 13.99 लाख छात्रों में से 6.51 लाख छात्राएं हैं। जबकि परीक्षा में 7.48 पुरुष छात्र शामिल होंगे। यदि बात करें सीयूईटी यूजी 2022 के पहले संस्करण की तो 9.90 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 4.34 छात्राएं और 5.56 पुरुष छात्र शामिल थे। यदि बात करें सीयूईटी यूजी 2022 की तो सीयूईटी यूजी 2023 में छात्राओं की संख्या में 50 फीसदी इजाफा हुआ है। जबकि 34 फीसदी पुरुष छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। एसी वर्ग में 61.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2022 में 58881 आवेदन मिले थे तो 2023 में 95119 आवेदन मिले हैं। एससी वर्ग में 140307 आवेदन मिले हैं। जोकि 2022 की तुलना में 35.5 फीसदी का इजाफा हुआ है। ओबीसी में 45.2 फीसदी इजाफे के साथ 461022 आवेदन मिले हैं। जबकि सामान्य वर्ग में 39.6 फीसदी इजाफा हुआ है और 642443 आवेदन मिले हैं। वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 20.5 फीसदी इजाफा और 60611 आवेदन मिले हैं।

सीयूईटी यूजी 2023 की मेरिट से बीए, बीकॉम, बीएससी प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा। इसके अलावा मेरिट से डयूल डिग्री, बीबीए-एलएलबी, बैचलर ऑफ वोकेशनल प्रोग्राम, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बैचलर ऑफ फिलोस्पी, बीएससी-एमएससी, बीए-एमए इंटीग्रेटिड, बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर आदि में भी सीट मिलेगी। इसके अलावा कई विश्वविद्यालयों में इसी मेरिट स्कोर से बीटेक कोर्स और कई डिप्लोमा में भी दाखिला दिया जाएगा।

केरल और तमिलनाडूृ से आवेदन की संख्या में इजाफा:
प्रो. कुमार ने बताया कि दक्षिण भारत के राज्यों से भी आवेदन की संख्या में इजाफा हुआ है। इसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, करेल, तेलगांना और तमिलनाडूृ का नाम सबसे आगे हैं। केरल से सीयूईटी यूजी 2022 में महज 37303 छात्रों ने आवेदन किया था। जबकि सीयूईटी यूजी 2023 में 56111 आवेदन मिले हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 51 फीसदी अधिक है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में तमिलनाडूृ से दूसरे नंबर पर सबसे अधिक आवेदन आये हैं। 2022 के मुकाबले आवेदन संख्या में 45 फीसदी का इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed