फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CTET exam form last date monday

सीटीईटी में आवेदन करने का आखिरी मौका, 6 से 10 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन सुधार

Sun, 26 Aug 2018 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Aug 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
CTET exam form last date monday

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली सीटीईटी (सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के लिए अब तक फार्म नहीं भरा, तो अब आवेदन कर दें। सोमवार को आवेदन करने का अंतिम मौका है। जबकि फीस का भुगतान 30 अगस्त तक किया जा सकता है। 

विज्ञापन


सीटीईटी में आवेदन के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हुई थी। वहीं, अब तक सीटीईटी की परीक्षा तिथि घोषित नहीं होने के कारण आवेदक काफी असमंजस में हैं।
विज्ञापन


सीटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद छात्रों को फॉर्म में सुधार करने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही ब्योरा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें वह सभी जानकारी होगी जो उम्मीदवारों ने अपने आवेदन फार्म में भरी होगी। अब अगर इस जानकारी में कोई गलती पाते हैं तो वह ऑनलाइन ही सुधार कर सकते हैं।
 
इससे पहले आवेदकों को 30 अगस्त तक हर हाल में ई-चालान, क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड से फीस का भुगतान करना होगा। उसके बाद 6 सितंबर से सीटीईटी वेबसाइट पर उन्हें फार्म में00 ऑनलाइन सुधार का अवसर उपलब्ध होगा। जिसका लाभ आवेदक 10 सितंबर तक ले सकते हैं।


ऑनलाइन सुधार के बाद फिर सुधार की कोई गुंजाइश नहीं होगी। ऑफलाइन माध्यम, फैक्स, ईमेल के जरिये किसी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

हालांकि आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन तो कर दिया है लेकिन तिथि को लेकर संशय होने के कारण उन्हें लग रहा है कि परीक्षा होगी भी या नहीं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह किस आधार पर तैयारी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed