{"_id":"57b9e8a64f1c1bf53ed4efe6","slug":"csc-three-way-off-today-will-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी तिराहा बंद, आज होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी तिराहा बंद, आज होगी परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Noida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-62 मामूरा चौक से सेक्टर-58 लेबर चौक के बीच का सीएससी तिराहा आगामी 15 दिनों के लिए शनिवार रात से बंद कर दिया गया। यहां नाले का काम चल रहा है।
विज्ञापन
वाहन चालकों को वैकल्पिक रूट दिया गया है, लेकिन सोमवार को इस रूट पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, यह अतिव्यस्त रूटों में से एक है।
विज्ञापन
यहीं से ऑटो व बसों का मुख्या रूप से आना-जाना होता है। मॉडल टाउन से गोलचक्कर के लिए चलने वाले ऑटो इसी रूट से जाते हैं। इसके अलावा डीटीसी की बसें भी यहां से निकलती हैं। कुछ छोटे वाहन सीएसएसी तिराहे से कट लेकर शॉर्टकट से सेक्टर-57 चौराहा पहुंचते हैं, लेकिन इस कट के बंद होने से उन्हें लेबर चौक तक जाना होगा।
विज्ञापन
वहीं मामूरा चौक से आते हुए सीएससी से पहले के अमर उजाला कट से भी एक रूट दिया गया है। संभावना है कि इस रूट पर भी वाहनों की कतार सोमवार को लग सकती है।
फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक रूट दिया है। बता दें कि सेक्टर-58 लेबर चौक से सेक्टर-62 मामूरा चौक तक का आने व जाने का रास्ता पूर्व की भांति खुला है। यहां पहले की तरह यातायात चल रहा है।
वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रूट
सेक्टर-58 लेबर चौक से सीएससी तिराहा होकर सेक्टर-54 की ओर आने वाला यातायात सीएससी तिराहे से सीधे जाते हुए सेक्टर-59 के अमर उजाला तिराहा से दाहिने होते हुए प्लाट नंबर ए-31 तिराहे से दाहिने चलकर बी-49 तिराहा से बाएं जाकर 30 मीटर चौड़े मार्ग पर कैंट आरओ तिराहे से दाहिने मुड़कर सेक्टर-58, 59, 60 तिराहे से अपने गंतव्य की ओर जा रहा है।
इसी तरह से सेक्टर-54 की ओर से आकर सीएससी तिराहा होकर सेक्टर-62 की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-58, 59, 60 तिराहे से दाहिने मुड़कर कैंट आरओ तिराहे से बाएं, प्लाट नंबर बी-49 से तिराहे दाएं मुड़कर सीधे जेपीसी कंपनी ए-31 होते हुए अमर उजाला तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।
वहीं सेक्टर-54 गैस गोदाम की ओर से सीएससी होकर खोड़ा, लेबर चौक की ओर जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहा सेक्टर-58 से पीएनबी बैंक तिराहा होते हुए लेबर चौक की ओर जा रहे हैं।