{"_id":"5c7af7f5bdec2273724c5e2a","slug":"crpf-jawan-martyred-in-encounter-with-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों से मुठभेड़ में गाजियाबाद का जांबाज शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों से मुठभेड़ में गाजियाबाद का जांबाज शहीद
Sun, 03 Mar 2019 03:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के जिला कुपवाड़ा के हिंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शुक्रवार को पतला (मोदीनगर) निवासी सीआरपीएफ जवान विनोद कुमार शहीद हो गए। 92 बटालियन में तैनात विनोद की शहादत पर पूरा गांव गम में डूब गया। उनके पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव लाया जाएगा। पतला के जनता इंटर कालेज के मैदान में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
परिजनों को शुक्रवार शाम पांच बजे सूचना मिली कि विनोद कुमार मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह आईसीयू में हैं। परिजनों ने दोस्तों के जरिए संपर्क किया तो शाम सात बजे पता चला कि उनका लाल शहीद हो गया है। 2004 से सीआरपीएफ में तैनात शहीद के परिजनों ने पूरी रात विनोद की पत्नी से यह बात छिपाए रखी, लेकिन सुबह होने तक सभी को जानकारी मिली चुकी थी।
परिजनों को सांत्वना देने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों व प्रशासनिक अधिकारियों का तांता लगा रहा। घर में एकाएक लोगों की भीड़ देख बिलखती शहीद की पत्नी नीतू गुहार लगाती रही है कि कोई उनकी विनोद से फोन पर बात करा दे।
विज्ञापन
अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम डीपी सिंह का कहना है कि शहीद का पार्थिव शरीर पालम एयरपोर्ट से गांव लाया जाएगा।