फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CRPF headquarters sealed after senior officials found corona positive

दिल्ली में सीआरपीएफ का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मुख्यालय सील

Sun, 03 May 2020 12:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 03 May 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
CRPF headquarters sealed after senior officials found corona positive
सीआरपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शीर्ष अधिकारी के निजी सचिव के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीआरपीएफ की चुनौतियां बढ़ गई हैं। रविवार सुबह सीआरपीएफ मुख्यालय को पूरी तरह सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है और इसलिए अर्द्धसैन्य बल ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में काम कर रहे अधिकारियों को रविवार से परिसर के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ ने लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित बिल्डिंग को समयबद्ध तरीके से सील करने के लिए चिकित्सा दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक कदम उठाने के लिए जिला निगरानी अधिकारी को सूचित कर दिया गया है।
 

उन्होंने बताया कि मुख्यालय की बिल्डिंग में कर्मचारी के संपर्क में आए सभी कर्मियों की पहचान करने की कवायद शुरू कर दी गई है। सीआरपीएफ देश का सबसे बड़ा अर्द्धसैन्य बल है। मालूम हो कि बटालियन के कई जवान भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को सीआरपीएफ के 68 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 


सभी जवान मयूर विहार फेज तीन स्थित 31वीं बटालियन के हैं। इस बटालियन में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 134 हो गई है, जिनमें से एक जवान ठीक हो चुका है और एक की मौत हो गई है। वहीं बीएसएफ के भी 17 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये जवान 126वीं और 176वीं बटालियन के हैं।  

शुक्रवार को भी सीआरपीएफ के 12 जवानों की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
सीआरपीएफ बटालियन के 12 जवान शुक्रवार को भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे कुछ दिनों पहले 52 जवानों के संक्रमित पाए जाने और एक जवान की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। संक्रमित जवानों को दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed