फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds throng Brahmapuri Shiva Temple during Sawan; special facilities for Kanwariyas

Delhi NCR News: ब्रह्मपुरी शिव मंदिर में सावन में उमड़ी भीड़, कांवड़ियों को विशेष सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
-एक शताब्दी पुराने मंदिर के चमत्कार से आज भी अंजान दिल्ली के कई भक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पूर्वी दिल्ली। ब्रह्मपुरी स्थित प्राचीन शिव मंदिर सावन माह में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। रोजाना हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन ने भक्तों और कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
यह मंदिर लगभग सौ साल पुराना है और क्षेत्र के सबसे प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक है। मंदिर समिति प्रधान जीएल शर्मा ने बताया कि 40 साल पहले इसका नवीनीकरण हुआ था। सावन शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार और विशेष पर्वों पर भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं। दर्शन के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था है। श्रद्धालु रविंदर बिष्ट के अनुसार, सावन में यहां दर्शन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सच्चे मन से पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए दूर-दराज से भी लोग मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर को फूलों, रोशनी और धार्मिक सजावट से सजाया गया है। शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए व्यवस्था
मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए ठहरने, भोजन, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था है। सेवादार दिन-रात सेवा कार्य में लगे हैं। सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को भोजन, ठंडे पानी और शरबत मिलता है। प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में दवाइयां और स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सेवादार तैनात किए हैं। सावन माह बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed