फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crowds gathered at the eunuch stall for handmade jewellery

Delhi NCR News: किन्नर के स्टॉल पर हैंडमेड ज्वेलरी के लिए उमड़ी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
-आत्मनिर्भर बनने की इच्छा ने बनाया उद्यमी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में किन्नर का स्टॉल पर काफी भीड़ उमड़ रही है। यहां घरेलू उपयोग के सामान के साथ-साथ आर्ट पेंट बैग, हैंडमेड ज्वेलरी, डिजाइनर इयरिंग्स, रंग-बिरंगी नेकलेस और होम डेकोर आइटम उनकी रचनात्मकता का अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टॉल के सामने लगातार भीड़ जुटी है और लोग इन उत्पादों की सराहना कर रहे हैं।




हॉल नंबर एक में स्टॉल नंबर 13वें की संचालक राशि ने बताया कि किन्नर समाज से होने के कारण उद्यमी बनना उनके लिए कभी एक दूर का सपना था, लेकिन आत्मनिर्भर बनने की इच्छा ने उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मंत्रालय के अंतर्गत संस्थान से प्रशिक्षण मिलने के बाद उन्हें अपने हुनर को निखारने और व्यवसाय शुरू करने का आत्मविश्वास मिला। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्होंने अपने सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाया और आज दो साल में ही चार किन्नर की टीम कारोबार सफलतापूर्वक चला रही है। मेले में लगाए गए उनके स्टॉल पर बैग, हैंडमेड ज्वेलरी और क्रिएटिव होम डेकोर आइटम लोगों की पसंद बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed