बिजवासन के डाकखाने में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कापसहेड़ा के बिजवासन स्थित डाकघर में विभिन्न मद में रुपये जमा करवाने वाले लोगों ने करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाया है। करीब 40 खाताधारकों की शिकायत पर कापसहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जो आरोपी महिला कर्मचारी की मौत हो चुकी है।
कथित खाताधारकों ने बताया है कि डाकखाने की एक महिला कर्मचारी के कहने पर गांव के लोगों ने पैसे जमा करवाये थे। लेकिन बाद में पता चला कि उनके खाते में रुपये जमा नहीं हुए हैं। आशंका है कि करीब ढाई करोड़ रुपये का गबन हुआ है।
अब तक की जांच में पता चला है कि पीड़ितों ने जिस महिला पर आरोप लगाया है उसकी अगस्त माह में मौत हो चुकी है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि महिला उनसे विभिन्न मदों में पैसों का निवेश करवाती थी और उनका पासबुक भी अपने पास रखती थी।
पासबुक मांगने पर पूरे पैसे जमा हो जाने पर पासबुक व रकम को लौटा का आश्वासन देती थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी महिला पासबुक को अपडेट करने के नाम पर अपने पास रखती थी।
पीड़ित जब महिला के घर पर पासबुक लेने के लिए जाते थे तो उनके परिजन उनसे झगड़ा करते थे। महिला की मौत के बाद शिकायतकर्ताओं ने इसे साजिश बताया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।