फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Crooks theft car to major in noida

मेजर को महंगी पड़ी अजनबियों से दोस्ती

Tue, 12 Aug 2014 06:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 12 Aug 2014 06:48 AM IST
विज्ञापन
Crooks theft car to major in noida

नोएडा सेक्टर-93 बी में एक मेजर को अनजान लोगों से दोस्ती महंगी पड़ गई। दोस्तों ने उनको बड़े आराम से धोखा दिया और उनकी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलचस्प है कि सैन्य अधिकारी को दोनों आरोपियों के घर का पता भी नहीं मालूम है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित मेजर निखिल सैनी सेक्टर-93 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पिता भी रिटायर्ड कर्नल हैं। वह शनिवार को कहीं से आ रहे थे। सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के पास उनको दो युवक समीर व गौरव मिले। निखिल का इनसे परिचय एक क्लब में हुआ था। मेजर ने कार रोकी और उनसे हालचाल पूछा।
विज्ञापन


हालचाल पूछने के बाद उनको अपने घर आमंत्रित किया। घर में उनकी खूब आव भगत की। खाना खाने के बाद घर से निकलते समय इनमें से एक ने मेजर से कहा कि उनका बैग गाड़ी में ही रह गया है। मेजर से उन्होंने गाड़ी की चाभी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेजर ने उन पर विश्वास करते हुए गाड़ी की चाभी उनको सौंप दी। कुछ देर तक कार की चाभी वापस लेकर नहीं आने पर मेजर को शक हुआ। उन्होंने घर के बाहर आकर देखा तो उनकी कार वहां नहीं थी। दोनों तथाकथित दोस्तों ने उनकी कार चोरी कर ली थी। पीड़ित ने कुछ देर तक उनको ढूंढा। कार न मिलने पर थक हार कर उन्होंने फेस दो थाने में दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया।


मेजर ने पुलिस को बताया कि दोनों ने अपने आप को निजी कंपनी में जॉब करने के बारे में बताया था। उनसे एक क्लब में कुछ दिन पहले ही जान पहचान हुई थी। अब पुलिस उस क्लब व मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed