{"_id":"3377a9f8542be0437b590cb198ec8265","slug":"crooks-kills-a-young-man-in-geeta-colony-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे युवक को गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सो रहे युवक को गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 03 Apr 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गीता कॉलोनी में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दिलशाद अलवी (27) की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। तब वह सो रहा था। पुलिस रंजिश समेत अन्य दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गीता कॉलोनी थाना पुलिस दिलशाद के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने के अलावा उसके दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दिलशाद उर्फ डीके परिवार के साथ खुरैजी मेन रोड, मस्जिद के पास रहता था।
विज्ञापन
पढ़ें: पालिका बाजार के पास बड़े धमाके की साजिश
विज्ञापन
परिवार में पिता सगीर अहमद, तीन भाई, दो बहनें और पत्नी, एक बच्चा है। वह पिता के साथ स्क्रैप का काम करता था। मंगलवार रात करीब 11.45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रानी गार्डन स्थित पार्क के पास कुछ लोगों ने युवक को गोली मार दी।
पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले कागज और मोबाइल के आधार पर बुधवार को उसकी शिनाख्त हो पाई। दिलशाद के पर 2013 में एक हत्या का मामला गीता कालोनी थाने में दर्ज हुआ था।