फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Criminals looted cluster bus in Delhi

बदमाशों ने क्लस्टर बस में दिनदहाड़े की लूटपाट, गाजीपुर चौराहे पर उतरकर हुए फरार

Thu, 28 Feb 2019 04:00 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 04:00 AM IST
विज्ञापन
Criminals looted cluster bus in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े चलती बस में लूटपाट से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। एनएच-24 पर पांडव नगर इलाके में बुधवार को छह बदमाश क्लस्टर बस में सवार हुए। चाकू के बल पर उन्होंने चलती बस में सात-आठ सवारियों से नकदी और उनके मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद वे सवारियों को चाकू मारने की धमकी देकर गाजीपुर चौराहे पर बस रुकवाकर फरार हो गए। बस आनंद विहार पहुंची तो सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम तक दो सवारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वारदात रूट नंबर-543 (कापसहेड़ा से आनंद विहार) की बस में हुई। बुधवार दोपहर बस कापसहेड़ा से आनंद विहार जा रही थी। सराय काले खां से बस में सवार विक्रम मिश्रा ने बताया कि पांडव नगर के पास छह बदमाश बस में सवार हुए। उस समय बस में 20-25 सवारियां थीं। चढ़ते ही बदमाशों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश उन्हें घसीटते हुए आगे ले गए और उनका मोबाइल फोन लूट लिया। कुछ लोगों ने विरोध किया तो बदमाशों ने चाकू मारने की धमकी दी। बस में बदमाशों ने किसी से मोबाइल तो किसी से कैश लूटा और गाजीपुर चौराहे पर उतरकर फरार हो गए। बदमाशों ने बस के चालक और कंडक्टर को भी चाकू मारने की धमकी दी थी।


पीड़ित आनंद विहार बस अड्डे पहुंचे। बाद में पटपड़गंज थाने में मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला कल्याणपुरी का बताकर सभी को वहां जाने के लिए कहा। देर शाम तक पुलिस के पास दो ही सवारियों की शिकायत आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed