फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   criminal who looted Rs 81 lakh by firing bullets arrested

Delhi: ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 81 लाख रुपये लूट ले गए थे बदमाश, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 23 Feb 2024 07:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Feb 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
criminal who looted Rs 81 lakh by firing bullets arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नरेला इलाके में दिनदहाड़े हुई 81 लाख रुपये की लूट की वारदात को सुलझाते हुए एक बदमाश लक्ष्य उर्फ जंगली (24) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पीडि़त के विरोध करने पर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। आरोपी के के कब्जे से लूट की रकम में से 17.5 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसके अलावा बदमाश के कब्जे से चार जिंदा कारतूस के साथ 7.65 बोर की एक अत्याधुनिक पिस्तौल भी बरामद की गई है। लक्ष्य पहले भी हत्या, सशस्त्र डकैती आदि सहित कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार नरेला निवासी शिकायतकर्ता विनोद पुत्र महावीर सिंह ने उससे नरेला मंडी के सामने 81 लाख रुपये लूटने की सूचना 16 फरवरी को दी। अपाचे बाइक पर आए दिन बदमाशों ने विरोध करने पर पीडि़त पर कई राउंड गोलियां चला दी थीं। स्पेशल सेल/एनआर और एसटीएफ के एसीपी राहुल कुमार सिंह की नेतृत्व में इंस्पेक्टर मंदीप और इंस्पेक्टर जयबीर की टीम इन बदमाशों की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान इस टीम को 81 लाख रुपये लूटने वाले शूटर लक्ष्य उर्फ जंगली के बारे में सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर मंदीप व जयबीर की टीम ने आरोपी लक्ष्य उर्फ जंगली की तलाश में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस टीम को 22 फरवरी को विशेष सूचना प्राप्त हुई कि डकैती घटना में शामिल लुटेरा लक्ष्य उर्फ जंगली छिपने की फिराक में बागपत क्षेत्र के ग्राम खेड़ा हटाना आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर ग्राम जटोला, सोनीपत हरियाणा निवासी लक्ष्य उर्फ पंडित उर्फ जंगली को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आरोपी लक्ष्य उर्फ जंगली ने खुलासा किया कि फरवरी 2024 में, उसने विशाल उर्फ लाला, रवि उर्फ दोस्त, लोकेश उर्फ लोकी, ललित और अजय के साथ मिलकर नरेला के व्यापारी को लूटने की साजिश रची। आरोपी पहले भी यह वारदात कर चुका है। 16 फरवरी को लोकेश उर्फ लोकी ने शिकायतकर्ता द्वारा एक्सिस बैंक से मोटी रकम निकाले जाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद वह विशाल उर्फ लाला और रवि उर्फ दोस्त के साथ रवि उर्फ दोस्त द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपाचे बाइक पर एक्सिस बैंक के सामने पहुंचे। आरोपी ने विशाल उर्फ लाला और रवि उर्फ दोस्त के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने पीडि़त पर गोलियां चला दीं। इसके बाद बदमाशों ने लूटी गई रकम को आपस में बांट लिया।

11 वीं तक पढ़ाई करने वाला लक्ष्य गुलफाम नामक व्यक्ति के संपर्क में आया। वह अपहरण के मामले में वह 2018 में बागपत जेल में बंद था। इसके बाद, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 2018 में बागपत जेल में एक हत्या की। जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने संदीप निवासी सैदपुर की हत्या कर दी और 2019 में सोनीपत जेल में बंद हो गया। अपने दोस्त अर्चित के पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वह अपने गांव गया और फिर सोनीपत जेल गया। वहा वह अंकित उर्फ माया निवासी कामी, सोनीपत (हरियाणा) के संपर्क में आया। सोनीपत जेल से छूटने के बाद दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली के थाना अलीपुर इलाके में दिनदहाड़े 16 लाख की सनसनीखेज डकैती को अंजाम दिया। वह अप्रैल 2023 में जेल से बाहर आया। इसके बाद, उसने अपने साथियों रवि उर्फ दोस्त, विशाल उर्फ लाला और लोकेश उर्फ लोकी के साथ 16 फरवरी को 81 लाख रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed