{"_id":"6adb73da8720d0b1d70c071b","slug":"criminal-preparing-for-a-gang-war-nabbed-with-8-pistols-and-30-cartridges-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160419-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: गैंगवार की तैयारी में था बदमाश, 8 पिस्तौल और 30 कारतूस के साथ धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: गैंगवार की तैयारी में था बदमाश, 8 पिस्तौल और 30 कारतूस के साथ धरा
विज्ञापन
-नीरज बवाना गिरोह से जुड़े होने का दावा, गोगी गैंग के सदस्य की हत्या की थी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
अलीपुर इलाके में कथित तौर पर गैंगवार की वारदात को अंजाम देने से पहले ही नॉर्थ जिला पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से आठ पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी नवीन बाली-नीरज बवाना गिरोह से जुड़ा हुआ है और वह गोगी गिरोह के एक सदस्य को निशाना बनाने की तैयारी में था। आरोपी जिस स्कूटी से जा रहा था, वह भी चोरी की निकली।
उत्तर पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हर्ष (22) बवाना के नांगल ठाकरान का रहने वाला है। एंटी-नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि गिरोह से जुड़ा एक युवक हथियारों की खेप लेकर अलीपुर की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने युधिष्ठिर सेतु के नीचे रिंग रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा।