फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth suicide

सूदखोरों से परेशान युवक ने दी जान

Thu, 08 May 2014 12:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 08 May 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
Youth suicide

सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में सूदखोर के पैसों के तकादे से परेशान होकर प्रवीण जैन (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मामराज नगर स्थित मोबाइल की दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसे दुकान के पास बने गोदाम में फंदे से लटका देख स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ यतेश कुमार ने बताया कि प्रवीण परिवार सहित विद्यानगर, गली नंबर नौ में परिवार सहित रहता था। जिस मोबाइल शॉप में प्रवीण काम करता था, उसी दुकान के पास प्रवीण का छोटा भाई कपिल भी काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने आरोप लगाया कि दुकान के पास रहने वाले बाप-बेटे ने बुधवार सुबह पैसों का तकादा करते हुए प्रवीण के साथ मारपीट की थी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने उन्हें दी थी।

दोनों ने प्रवीण को निजी गोदाम में बंद किया था। एसएचओ ने बताया कि देर शाम तक थाने में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

ये लिखा सुसाइड नोट में
‘मैं प्रवीण जैन अपने पूरे होश में यह लिख रहा हूं कि मैं परेशान हो गया हूं। (आरोपी पिता-पुत्र के नाम लिखे हैं) इन दोनों बाप-बेटे ने मेरा जीना हराम कर रखा है।


ये लोग आए दिन मुझसे गाली-गलौज करते हैं और मारने की धमकी भी देते हैं। इससे मैं बहुत परेशान हूं। आज मेरे ऊपर हाथ भी उठाया गया और गाली भी दी। इसलिए मैं ऐसा कर रहा हूं। क्योंकि ये मुझे जीने नहीं देंगे।...प्रवीण जैन।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed