फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Youth shot dead in old dispute in Delhi

आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 03 Mar 2019 11:54 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 03 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in old dispute in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिंदापुर इलाके में शुक्रवार को आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे पर कैद हो गई है। मृतक की शिनाख्त उत्तम नगर निवासी इमरान(30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक का पांच साल पहले आरोपी पक्ष से झगड़ा हुआ था। इस मामले में अदालत ने आरोपी को वर्ष 2018 में बरी कर दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, इमरान शुक्रवार बाजार में रेहड़ी लगाता था। शुक्रवार शाम वह अपनी रेहड़ी के सामने खड़ा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए। उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और युवकों ने इमरान को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान खुद को बचाने के लिए आरोपियों से भिड़ गया, लेकिन आरोपियों ने उसे चार गोली मारी। इसमें से दो गोली इमरान को लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल इमरान को पास के अस्पताल में ले गई, जहां उसकी मौत हो गई।


छानबीन के दौरान एक आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है। पता चला है कि वर्ष 2013 में इमरान ने अपने भाइयों के साथ मिलकर सुमित उसके भाई और एक परिचित पर हमला कर दिया था। सितंबर 2018 में अदालत ने इमरान को बरी कर दिया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed