{"_id":"58ca96c84f1c1b4f7d32af9e","slug":"youth-kills-himself-by-hanging-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष विहार इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त अंकित (26) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अंकित का शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ कर पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक अंकित परिवार के साथ गली नंबर-8, हर्ष विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता सत्यप्रकाश, मां, एक भाई व बहन हैं।
विज्ञापन
अंकित ऑटो चालक था। बुधवार को अंकित ने अपने घर में पहली मंजिल पर जाकर फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर काफी परेशान था। परिजनों ने उससे परेशानी का कारण भी पूछने का प्रयास किया था लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
आशंका व्यक्त की जा रही है कि डिप्रेशन के कारण अंकित ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।