फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youth hires goon to impress girl, gets shot.

प्यार पाने के लिए किराए पर रखे गुंडे ने ही मार दी गोली

Wed, 08 Oct 2014 02:18 PM IST
Updated Wed, 08 Oct 2014 02:18 PM IST
विज्ञापन
youth hires goon to impress girl, gets shot.

इश्क में लोग क्या कुछ नहीं कर बैठते। कोई प्यार पाने के लिए अपनों से लड़ जाता है तो कोई अपराधी बन जाता है, लेकिन दिल्ली में हुई ये घटना आपको बिल्कुल हैरान कर देगी।

विज्ञापन


एक युवती के प्यार में पागल युवक ने उसे अपना बनाने के लिए ऐसा हथकंडा अपनाया जिससे वह खुद ही अस्पताल में पहुंच गया। युवती ने बार-बार प्रपोज करने वाले युवक के प्रस्ताव को हर बार नकार दिया।
विज्ञापन


आखिरकार युवक ने लड़की को खुश करने के लिए बिल्कुल फिल्मी प्लान बनाया लेकिन यहां भी वह मात खा गया। युवक ने लड़की को खुश करने के लिए एक गुंडे का सहारा लिया लेकिन ऐन वक्त पर उस गुंडे ने लड़की के सामने ही उसे गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलक झपकते ही बन जाएगी गर्लफ्रेंड!

youth hires goon to impress girl, gets shot.

टीओआई के अनुसार, दिल्ली का रहने वाला राजीव (25) एक युवती से इश्क कर बैठा। राजीव ने युवती को अपने दिल की बताई लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद राजीव ने कई बार अलग-अलग बहाने से मिलकर युवती को प्रपोज किया।

राजीव ने युवती की दोस्त के जरिए उससे बात करने की कोशिश की और उसके मोबाइल नंबर पर फोन करके भी बात करनी चाही लेकिन फिर भी बात नहीं बनी।

बता दें कि राजीव ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और वी3एस मॉल में अपने पिता की ऑप्टिकल शॉप में काम करता था। लड़की के प्रति उसकी दीवानगी देखकर उसके दोस्तों ने उसे फिल्मी तरीका सुझाया, जिससे वह उसकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए राजी हो जाएगी।

ये था राजीव और एक 'विलेन' का प्लान

youth hires goon to impress girl, gets shot.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोस्तों के कहने पर राजीव ने दलीप नाम के एक नामी गुंडे से संपर्क साधा। दलीप उस इलाके में अक्सर आता जाता था और युवाओं के बीच उसकी अच्छी पैठ भी थी। दलीप से मिलने के बाद राजीव को यह भरोसा हो गया था कि वह उसकी मदद करेगा और युवती उससे खुश हो जाएगी।

दोनों ने इस मुद्दे पर काफी गहराई से चर्चा की और दलीप ने एक महीने में काम हो जाने का वादा भी किया। शुरुआती प्लान यह बना कि दलीप एक साथ कई गुंडे युवती को छेड़ने के लिए भेजेगा और राजीव इसी दौरान आकर युवती की 'इज्जत' बचा लेगा।

हालांकि, कई हफ्ते बीत जाने के बाद भी जब कुछ बात बनती नहीं दिखी और दलीप हर बार राजीव से मिलने पर 5 से 8 हजार रुपए तक वसूलता रहा और बार काम हो जाने का आश्वासन देकर निकल जाता था।

करीब 25 हजार रुपए खर्च करने के बाद राजीव को यह भरोसा हो गया कि उसने गलत आदमी को चुन लिया है और उसका काम नहीं होने वाला।

और युवती को दिल दे बैठा गुंडा

youth hires goon to impress girl, gets shot.

सोमवार रात वह वी3एस मॉल में दलीप और उसके साथी जोगिंदर से मिला और अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन दलीप ने उससे चुपचाप रहने को कहा क्योंकि अब वह खुद भी उस लड़की को चाहने लगा था।

इतना सुनने के बाद राजीव को गुस्सा आ गया और उसने दलीप को गालियां देना शुरू कर दिया। इससे नाराज दलीप के साथी जोगिंदर ने पिस्तौल निकाल ली और राजीव को गोली मार दी।

राजीव ने बचने की कोशिश की लेकिन फिर भी गोली उसकी कमर को छेदती हुई निकल गई, इससे राजीव गिर पड़ा और उसके शरीर से काफी ज्यादा खून निकल गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले लेकिन बाद में पुलिस ने दलीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दलीप पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और जोगिंदर की तलाश कर रही है।

वहीं, राजीव फिलहाल सिटी अस्पताल में भर्ती है उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed