{"_id":"595f897b4f1c1b6b1c8b4838","slug":"youth-fraud-with-woman-by-hypnotism-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" बातों से सम्मोहित कर महिला के गहने उतरवा ले गए ठग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बातों से सम्मोहित कर महिला के गहने उतरवा ले गए ठग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजान युवक की मदद करना सेक्टर 28 निवासी कुसुम लता को महंगा पड़ा। युवक और उसके साथी ने उन्हें बातों में ऐसा सम्मोहित किया कि खुद उन्होंने अपने सारे गहने उतार कर उनके हवाले कर दिए। ठग उन्हें एक रुमाल में लोहे का कड़ा और एक रुपया थमा कर फरार हो गए। उनके जाने के बाद कुसुम को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने सेक्टर 31 थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कुसुम लता बृहस्पतिवार सुबह पूजा के लिए फूल खरीदने घर से निकली थीं। सेक्टर 28-29 की सब्जी मंडी के पास उन्हें एक युवक मिला। उसने कहा कि वह बल्लभगढ़ जाना चाहता है लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं। कुसुमलता ने पर्स से दस रुपये का नोट निकाल कर उसे दे दिया।
विज्ञापन
कुसुमलता के मुताबिक, युवक ने रुपये लेने के बाद उन्हें एक रुमाल पकड़ा दिया। रुमाल हाथ में लेते ही वह गुमसुम सी हो गईं। युवक उनसे पीछे आने की बात कह कर आगे चलने लगा। एक सूनसान जगह पर युवक का एक अधेड़ साथी भी आ गया। दोनों ने उन्हें बातों में उलझा कर उनसे गहने उतारने को कहा। उन्होंने अपने सोने के कड़े, अंगूठी, टॉप्स, चेन आदि उतार कर युवक के दिए रुमाल में बांध कर उसे पकड़ा दिए।
विज्ञापन
युवक ने वह रुमाल लेकर उन्हें दूसरा रुमाल दिया और दोनों वहां से चले गए। उन्होंने रुमाल खोल कर देखा तो उसमें एक लोहे का कड़ा और एक रुपये का सिक्का रखा था। एसएचओ सराय ख्वाजा इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर ठगों की तलाश की जा रही है।