{"_id":"597f26d24f1c1ba63f8b4aaa","slug":"youth-committed-suicide-due-debt-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूदखोरों से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूदखोरों से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:41 AM IST
सार
मूलधन पर प्रतिमाह दस फीसदी की दर से वसूल रहे थे ब्याज, बढ़ता गया कर्ज लगाई फांसी
विज्ञापन
विस्तार
आजाद नगर झुग्गी में रहने वाले ताहिर खान ने सूदखोरों से परेशान होकर शनिवार को घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूदखोर रोजाना उसके घर पर आकर जान से मारने की धमकियां देतेे थे।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी तमन्ना खान ने संजय पंडित, लोथा और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पति को आत्महत्या करने को मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तमन्ना खान कोठियों में झाड़ू पोंछा कर तीन बच्चों को पालती है।
विज्ञापन
उसके मुताबिक पति ताहिर खान ने कुछ कारोबार करने के लिए तिगांव निवासी संजय पंडित से 40 हजार और लोथा के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों के एवज मेें प्रतिमाह छह हजार रुपये ब्याज के चुकाने पड़ते थे।
विज्ञापन
तमन्ना का आरोप है कि दस परसेंट प्रतिमाह के हिसाब से दंपति ने इन लोगों के सारे रुपये वापस कर दिए, बावजूद इसके यह लोग बकाया दिखा कर ब्याज पर ब्याज वसूल रहे थे। 25 जुलाई की शाम संजय पंडित, लोथा और वह व्यक्ति घर आए थे।
तीनों ने पति ताहिर को जान से मारने की धमकी देते हुए बकाया रुपये मांगे और धमकियां दीं। 27 जुलाई को भी तीनों आए और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे गए। तमन्ना के मुताबिक उसने तीनों से रुपये चुकाने के लिए 3 अगस्त तक का समय मांगा।
शुक्रवार की रात भी तीनों घर पर आए और ताहिर रुपये नहीं चुकाने पर पूरे परिवार का अहित करने की धमकी दी। शनिवार सुबह तमन्ना बच्चों को स्कूल भेजने के बाद काम पर चली गई। इस दौरान किसी समय ताहिर ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी।
दोपहर करीब एक बजे घर लौटी पत्नी ने ताहिर का शव लटका देखा तो चीखने लगी। एसएचओ सेक्टर-7 थाना इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।