{"_id":"591f2c804f1c1b8b51f25908","slug":"youngman-burned-alive-with-father-in-law-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीवी को लेने ससुराल आया था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि ससुर के साथ खुद को लगा लिया आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी को लेने ससुराल आया था युवक, फिर हुआ कुछ ऐसा कि ससुर के साथ खुद को लगा लिया आग
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 21 May 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
crime news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में विवाद के बाद मायके गई पत्नी को बुलाने ससुराल पहुंचे युवक ने गुलावली गांव में शुक्रवार शाम ससुर को पकड़कर पेट्रोल उडे़लकर आग लगा ली। इससे ससुर और दामाद दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं ससुर को 85 फीसदी झुलसी अवस्था में दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव श्योराजपुर निवासी दुर्गेश का विवाह आठ वर्ष पूर्व गुलावली गांव निवासी यादराम की बेटी से हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं। किसी विवाद के चलते दुर्गेश की पत्नी कुछ दिन पहले मायके आ गई थी। शुक्रवार शाम दुर्गेश पत्नी को बुलाने गुलावली स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। वहीं दुर्गेश ने खुद पर पेट्रोल उडे़ल लिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि इसी दौरान ससुर यादराम ने उसे रोकने की कोशिश की तो दुर्गेश ने उसे भी पकड़कर खुद को आग लगा ली। दुर्गेश ने यादराम को दोनों हाथों से पकड़ लिया। दोनों आग में बुरी तरह झुलस गए। दोनों को ग्रामीणों व परिजनों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, यादराम को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है। यादराम की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। जानकारी मिली है कि युवक पेट्रोल लेकर ससुराल आया और उसने ससुर को पकड़कर आग लगा ली। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।