फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   youngman beaten by mob in allegation of cattle theft in delhi

मवेशी चोरी के आरोप में युवक पर हमला, पाकिस्तानी और गद्दार कहकर भीड़ ने की पिटाई

Mon, 10 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
 youngman beaten by mob in allegation of cattle theft in delhi
demo pic

अभी तक देश के अन्य हिस्सों में ही गोरक्षकों द्वारा मवेशी कारोबारियों पर हमले की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन अब राजधानी में भी इस तरह की घटनाएं सामने आने लगी हैं। शुक्रवार को बाबा हरिदास नगर के बाद अब सराय काले खां इलाके में भीड़ ने एक युवक पर मवेशी चोरी का आरोप लगाकर उसे बंधक बनाकर डंडो से पीटा। 

विज्ञापन


युवक सराय काले खां इलाके में मेट्रो कंस्ट्रक्शन साइट पर टेक्निकल असिस्टेंट की नौकरी करता है। युवक भीड़ से खुद को छोड़ने की मिन्नतें करता रहा, लेकिन भीड़ ने उसे जमकर पीटा। युवक का आरोप है कि उसे पाकिस्तानी और गद्दार कहकर भी बुलाया गया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने आरोपियों ने उसे डीजल चोर बता दिया। पीड़ित युवक इफ्तिखार आलम (22) को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन बाद पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक, इफ्तिखार आलम सराय काले खां स्थित मेट्रो का काम कर रही निजी कंपनी जे.कुमार में नौकरी करता है। शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे वह कंपनी के चालक के साथ बुलेरो मिनी लोडर में सराय काले खां रेड लाइट, शिव मंदिर के पास मौजूद था। इस बीच रास्ते में एक मिक्सर खड़ा था। चालक ने इफ्तिखार को उतरकर मिक्सर को हटवाने के लिए कहा। 

जहां इफ्तिखार उतरा था, वहीं पास में तीन मवेशी बंधे थे। इफ्तिखार के उतरते ही आठ-दस लोगों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उस पर मवेशी चोरी का आरोप लगाकर उसे पीटना शुरू कर दिया। भीड़ के हंगामे को देखकर इफ्तिखार का चालक गाड़ी लेकर भाग गया। इधर, भीड़ इफ्तिखार को जबरन पीटती हुई यमुना खादर में ले आई। 

यहां आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसने लोगों से कहा कि वह मेट्रो में काम कर रहा है, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे डंडों से बुरी तरह पीटा गया।         

इधर, भीड़ में ही किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कॉल में कहा गया कि मवेशी चोर को पकड़ा गया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर आरोपी डीजल चोरी करने के आरोप लगाने लगे। भीड़ पुलिस से युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाने लगी। इधर युवक को जख्मी हालत में महारानी बाग स्थित जीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। 


रविवार को युवक के भाई ने भीड़ के खिलाफ लिखित में शिकायत दी, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए। मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी उसके जानकार हैं, गाड़ी हटाने को लेकर पूरा विवाद हुआ है। युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed