{"_id":"b32e9392a6770d7d95457ffacd5fce74","slug":"youngman-attacks-on-a-girl-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराने पर शराब की बोतल से चेहरा काट दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराने पर शराब की बोतल से चेहरा काट दिया
Updated Tue, 04 Mar 2014 03:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के लाख दावों के बावजूद राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। मयूर विहार में दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने व मोबाइल नंबर न देने पर तीन युवकों ने एक युवती के चेहरे पर कांच की बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपियों ने युवती को चाकू मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों आरोपी पीड़िता के पड़ोसी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें: फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराया तो लूट ली नाबालिग की अस्मत
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 24 साल की सना (बदला हुआ नाम) त्रिलोकपुरी 29-ब्लॉक में रहती है। वह क्षेत्र में छोटे बच्चों को कंप्यूटर सिखाती है। सना के मुताबिक, उसके पड़ोस में रहने वाले तीन युवक उसे आते-जाते परेशान करते थे। इसका विरोध करने पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे।
रविवार शाम को जब सना मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान पर गई तो सलमान और दो अन्य युवकों ने उससे छेड़छाड़ की। इस बीच एक आरोपी ने सना को दोस्ती का प्रपोजल देते हुए उसका मोबाइल नंबर मांगा। सना के विरोध करने पर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया।
पढ़ें: घर छोड़कर कहां चली गईं दोनों बहनें?
इसके बाद एक युवक ने चाकू निकालकर उसे मारने का प्रयास किया जबकि दूसरे ने शराब की बोतल तोड़कर सना के चेहरे पर मार दी। परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने धारा 354, 354ए, 506, 509, 341, 324 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सलमान (20) को गिरफ्तार कर लिया है।