50 रुपये के लिए नाबालिग ने की भाई की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो भाई शाहरुख (17) और आलम (15) बाजार में दुकान लगाते थे। हर बार की तरह दोनों ने सोमवार को भी दुकान लगाई। पिछले सप्ताह इसी बाजार में शाहरुख ने आलम से 150 रुपये लिए थे।
सोमवार रात करीब सवा दस बजे आलम ने पैसे वापस मांगे। शाहरुख ने 100 रुपये दे दिए और बाकी 50 रुपये बाद में देने के लिए कहा। इस पर आलम नहीं माना और दोनों में कहासुनी हो गई।
इस बीच शाहरुख ने आलम को कई थप्पड़ जड़ दिए। उसके बाद आलम ने चाकू से शाहरुख पर कई वार कर दिए।
नाबालिग भाई गिरफ्तार
रात करीब 10:30 बजे सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस शाहरुख को मैक्स अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए।
चाकू से शाहरुख का हार्ट पंचर हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में नाबालिग आलम को पकड़ लिया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
दिल्ली के साकेत इलाके का है मामला
दिल्ली के साकेत थाना इलाके में एक नाबालिग ने 50 रुपये के लिए अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी।
आरोपी ने भाई पर चाकू से कई वार किए। इससे उसका हार्ट पंचर हो गया। मृतक भी नाबालिग था। साकेत थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से गांव शेरपुर, हापुड़, यूपी निवासी शाहरुख (17) और कजन आलम (15 वर्ष, बदला हुआ नाम) साकेत स्थित सोमवार बाजार में दुकान लगाते थे।