फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young people who live in Relation to the allegations of rape

लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 18 Jan 2017 12:16 AM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 18 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Young people who live in Relation to the allegations of rape
rape
साइबर सिटी में शादी के नाम पर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोना (बदला हुआ नाम) नरसिंहपुर में रहती है। अपनी शिकायत में उसने बताया है कि उसकी जान पहचान नरसिंहपुर में रहने वाले अभिमन्यू उर्फ अमित से हुई थी। युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा जिसे उसने स्वीकार  कर लिया। आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन


इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी। उसने दबाव देकर जबरन गर्भपात कराया है। युवती ने आरोप लगाया है कि जब उसने शादी करने के लिए युवक पर दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। बताया जाता है कि इसके बाद युवक अचानक फरार हो गया। इस पर युवती ने महिला थाना में लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसका बयान दर्ज कराया।  महिला थाना प्रभारी कैलाश ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके अनुसार  युवक व युवती दोनों लिव इन रिलेशन में रहते थे। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed