{"_id":"584193ce4f1c1be665de7be0","slug":"young-man-walked-into-the-bank-forcibly","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक जबरन बैंक में घुसे, मैनेजर को पीटकर चाबी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक जबरन बैंक में घुसे, मैनेजर को पीटकर चाबी छीनी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 02 Dec 2016 09:06 PM IST
सार
सैनिक कॉलोनी स्थित बैंक में जबरन प्रवेश कर गए कुछ लड़के
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनिक कॉलोनी स्थित इलाहाबाद बैंक के बैंक मैनेजर एवं स्टाफ की शुक्रवार को पिटाई करने का मामला सामने आया। ताज्जुब की बात यह रही कि घटना के दौरान बैंक परिसर में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। बैक प्रंबधन द्वारा जानकारी देने पर 25 मिनट बाद पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
हुआ यूं कि बैंक द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5-5 लोगों को बुलाया जा रहा था। इस दौरान शाम 4 बजे पाली गांव के कुछ लड़के जबरन बैंक में प्रवेश कर गए। उसके साथ बाहर खड़े लोग भी प्रवेश कर गए। जिससे बैंक के अंदर भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
उनमें से कुछ लड़के पैसे लेने के लिए बैंक मैनेजर के केबिन तक पहुंच गए और काम में रुकावट पैदा की। बैंक मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि इस दौरान उन्हें और स्टाफ को पीटा भी गया। बैंक मैनेजर ने पुलिस बुलाने के लिए 100 नंबर पर कॉल कर बैंक के दरवाजे को लॉक करवा दिया।
विज्ञापन
बैंक के अंदर मौजूद लड़कों ने बाहर से कुछ और लड़के बुला लिए और बैंक कर्मी सत्यवीर सिंह का हाथ मरोड़ कर चाबी छीन ली। बैंक मैनेजर हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों के बयान लिए हैं।