घर में सो रही बच्ची से रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात करीब आठ बजे सात वर्षीय बच्ची अपने घर से बाहर सो रही थी। बच्ची की मां भी साथ सो रही थी। आरोपी ने इसी दौरान बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
माता-पिता के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
लोगों की पिटाई करने के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दिल्ली के चाणक्यपुरी का है मामला
दिल्ली के चाणक्यपुरी में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
माता-पिता ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने पोक्सो के तहत मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मुन्ना (27) चाणक्यपुरी के संजय कैंप में रहता है।